• April 20, 2025

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा विगत 3000 दिनों से निरंतर रूप से की जा रही निःशुल्क भोजन वितरण, गौ सेवा, पशु-पक्षियों की सेवा एवं दिव्यांग जनों की सेवा के महत्वपूर्ण अवसर पर, संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर गौमाता एवं अन्य पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी हेतु निःशुल्क कोटना एवं सकोरे का वितरण किया।

इस अवसर पर आम नागरिकों को भी निःशुल्क कोटना एवं सकोरे वितरित किए। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा लगातार 3000 दिनों तक बिना रुके की जा रही सेवा न केवल दुर्ग शहर की एक मिसाल है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। पशु-पक्षियों, दिव्यांग जनों और जरूरतमंदों के प्रति इस सेवा भावना को मैं हृदय से नमन करता हूँ।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा यह कार्यक्रम हमें पशु-पक्षियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझने और उनके संरक्षण के लिए काम करने का अवसर प्रदान करता है।पशु-पक्षी हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे हमें कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं, और पारिस्थितिकी को संतुलन बनाने रखता है।इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सब संकल्प ले की पशु पक्षी व जल संरक्षण की दिशा में अपने अपने घर से काम करेंगे।आप सब को इस सफ़ल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के मनोज शर्मा बंटी शर्मा , श्री जय जयसवाल पार्षद सुरेश गुप्ता मनोज (लाला गुप्ता) संजय साहू विवेक साहू, इसान शर्मा राहुल शर्मा सुजा शर्मा ऋषि गुप्ता सोनल सेन संभव जैन आशीष गुप्ता एवं जन समर्पण सेवा संस्था के समस्त युवा साथीगण उपस्थित रहे।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…