- April 23, 2025
बेमेतरा में बिना अफसरों और कर्मचारियों की जेब गरम किए नहीं मिल पाता सरकारी योजनाओं का लाभ, तकनीकी कारण बताकर अटकाया जाता है लाभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जब चुनाव में वोटर लिस्ट परिचय पत्र ,आधार कार्ड देखकर ही चुनाव में वोट दिया जाना सुनिश्चित किया जाता है, परंतु जब सरकारी योजनाओं का लाभ देने की बात आती है तो किसी व्यक्ति को , समिति को या सचिव को, जिस गांव के, शहर के, वार्ड के,लोगों के बारे में पूरी जानकारी ना हो ऐसे लोगों को, सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए नियुक्त किया जाता है, जिसके लिए ग्रामीण स्तर पर सरपंच, नगरी क्षेत्र के लिए वार्ड पार्षद ,जिम्मेदार होते हैं परंतु क्या ऐसे सरपंच और पार्षद सही लोगों को सही ढंग से लाभ पहुंचाने का कार्य करते हैं, यदि नहीं तो उनके विश्वसनीय पर भी सवाल उठता है, ऐसे सचिव जो अपनी मांगों के लिए लगातार धरने पर बैठे हुए थे, उनकी मांग को भी पूरी नहीं किया गया ,केवल बहाल किया गया , परंतु उनका कार्य ग्राम सहायक और ग्राम सहायिका द्वारा ग्राम के सर्वे रिपोर्ट देने का कार्य किया जाएगा, इस कार्य में भी पूरी तरीके से सही लोगों को सुविधाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करना शासन की पहले प्राथमिकता होना चाहिए परंतु जब ऐसे विश्वसनीय लोगों के द्वारा गलतियां की जाती है तभी ऐसी गलतियां सामने आती है कि शौचालय का योजना का लाभ एक ही घर में कई बार दे दिया गया या आवास योजना का लाभ भी एक ही परिवार के कई लोगों को दिया गया ,जबकि ऐसे लोगो ने कई जगहों पर लाभ मिलने के बाद भी बेजा कब्जा किया है,उनके आवेदनों में भी अभी फिर पारिवारिक लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है ,ऐसी जानकारी विश्व सूत्रों से प्राप्त हुई है, शासन को इस योजना का लाभ देने के लिए सचिव, ग्राम सहायक ,ग्राम सहायिका या पंचायत के किसी भी व्यक्ति का सहयोग न लेते हुए बाहरी किसी टीम को वोटर लिस्ट और राशन कार्ड के आधार पर पूरे परिवार की गतिविधियों को देखते हुए वेरिफिकेशन करके निर्धन या जिनके परिवार में पहले किसी भी व्यक्ति को लाभ न दिया गया हो उसे दिया जाना चाहिए, जिनको वाकई में इस सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा यहां देखने को यह आता है कि जिनके परिवारों की कई एकड़ जगह जमीन है ,उनके परिवार के कई लोगों को उसका लाभ मिल गया है ,उन्हीं लोगों को इन सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है अगर यह बात गलत है तो पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहर वार्डों की वोटर लिस्ट और राशन कार्ड के आधार पर पारिवारिक, सपरिवार की जानकारी निकलवा कर इस पर तुरंत कार्रवाई किया जाना चाहिए, शासन के पैसे का दुरुपयोग चाहे वह कोई भी हो नहीं किया जाना चाहिए , ऐसे लोगों का वेरिफिकेशन भी होना चाहिए जो शासन की योजनाओं का लाभ ग्राम, शहर और नगरी निकायों तक पहुंचाने का काम करते हैं, वह निरंकुश होकर इसलिए काम कर रहे हैं कि उनकी गलतियों पर कोई ध्यान ना दे और शासन की योजनाओं का लाभ सही लोगों तक नहीं पहुंचता, अभी यदि कोई आवेदन दिया तो ,ऐसे व्यक्तियों का आय,खेती,पारिवारिक लाभार्थियों की संख्या,राशनकार्ड में 2011 के बाद में रहवासी लोगों की उपस्थिति, कार्य विवरण पूरा भर कर ही सत्यापित करवाया जाए, उसके खेत की चारों ओर जगह की नाप रिपोर्ट, बैंक डिटेल KYC लाभ ,उसके पश्चात ही परिवार में किसी लाभार्थियों की जानकारी भी भरा जाना चाहिए,केवल जल्द बाजी में भरी पूर्व वषों की रिपोर्ट भी साथ रखा जाना विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है।कही कोई गलती न हो या कोई सही व्यक्ति लाभ से वंचित न हो इसलिए यह आवश्यक है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




