• April 24, 2025

टेन्डर बुलाकर खोलने में आनाकानी, लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल, चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने अधिकारी कर रहे है मनमानी

टेन्डर बुलाकर खोलने में आनाकानी, लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल, चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने अधिकारी कर रहे है मनमानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया में सरे आम नियम व कानून का उल्लंघन कर मनमानी की जा रही है। बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए निविदा की प्रकाशित घोषणा के विपरीत जाकर काम कर रहे है। बताया गया है कि कई कार्यो की निविदा का कार्य पूर्ण हो गया है लेकिन इसे अभी तक नहीं खोला गया है।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग दुर्ग मंडल द्वारा 24 मार्च 2025 को ई-प्रोक्योरमेंट निविदा सूचना प्रथम आमंत्रण का प्रकाशन किया गया था जिसमें दुर्ग के लवलीहुड कॉलेज के अंर्तगत 50 मीटर ब्लाक छात्रावास सह चौकीदार आवास गृह निर्माण लागत 43.77 लाख, उपसंभाग दुर्ग के अंर्तगत क्रमांक 1 दुर्ग के अंर्तगत एन.सी.सी.अंजोरा में घुडसवारी एरिया में रेत समतलीकरण एवं ओवर पैडाक निर्माण लागत 29.44 लाख, जिला राजनांदगांव के शंकरपुर वार्ड 9 में हाईस्कूल भवन का निर्माण लागत 67.68 लाख, अनुविभाग मोहला मानपुर के अंर्तगत विभिन्न शासकीय आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों में रंगाई पोताई, रंग रोगन कार्य लागत 40 लाख, रानीतराई विकास खंड राजनांदगांव में हाईस्कूल भवन निर्माण का कार्य लागत 67.77 लाख, व राजनांदगांव के धामनसरा में हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य लागत 67.77 लाख रूपये का कार्य शामिल है।
बताया गया है कि इन कार्यो की निविदा खुलने की तिथि 18 अप्रैल 2024 निर्धारित थी। चुंकि 18 अप्रैल को गुडफ्रायडे की वजह से अवकाश था और19 व 20 अप्रैल को भी अवकाश का दिन पड़ा इसलिए उसे नियमानुसार 21 अप्रैल को खोला जाना था। लेकिन इस निविदा को अभी तक नहीं खोला गया है। जानकारी में यह भी ज्ञात हुआ है कि इन कार्यो के निविदा की अंतिम तारीख 15 अप्रैल थी लेकिन विभाग के अधीक्षण यंत्री ने इसे एक दिन बढा़कर 16 अप्रैल कर दिया। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अहिवारा कॅालेज में सीसी रोड निर्माण के लिए भी टेण्डर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं खोला गया है। लोक निर्माण विभाग की इस कार्य प्रणाली से ठेकेदारों में गहन रोष व्याप्त है।


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…