• April 24, 2025

खाद्य मंत्री ने ग्राम टेमरी में किया अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू का शुभारंभ

खाद्य मंत्री ने ग्राम टेमरी में किया अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमरी में अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया। इस सुविधा केन्द्र के शुरू होने से ग्रामीणों को बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए अब दूर विकासखंड या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
शुभारंभ अवसर पर दो महिला हितग्राहियों, श्रीमती शशि कुर्रे और श्रीमती कजला ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000-1000 रुपये की राशि इस केन्द्र से निकाली। मंत्री श्री बघेल ने दोनों को नगद राशि भी सौंपते हुए योजना की सफलता की सराहना की।
खाद्य मंत्री ने इस श्री बघेल ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण अब अपने खातों से नकद राशि निकाल सकेंगे, जमा कर सकेंगे, बिजली-पानी के बिल भर सकेंगे और पेंशन व बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र ग्रामीणों की सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलायी ।
* बेमेतरा जिले में अब तक 48 अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू किए जा चुके हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, जिला पंचायत सभा पति श्री अंजू बघेल, श्री अजय साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेकचंद्र अग्रवाल, एसडीएम श्रीमती दिव्या पोटाई, ई-जिला प्रबन्धक चिप्स , जिला प्रबन्धक सी.एस. सी. युगल किशोर आडिल, डी. पी.एम. ग्राम पंचायत csc/vle मयंक शुक्ला, डी. पी.एम. ग्राम पंचायत csc/vle अकलाख कुर्रे सहित पंच-सरपंच और ग्रामीणजन उपस्थित थे।यह पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में ग्रामीण छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…