• April 28, 2025

कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में केवल भूमिपूजन ही हुआ है काम कभी शुरु नहीं हुआ:बंजारे

कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में केवल भूमिपूजन ही हुआ है काम कभी शुरु नहीं हुआ:बंजारे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शहरी सरकार के वित्तमंत्री एमआईसी प्रभारी व लोकप्रिय भाजपा नेता नरेन्द्र बंजारे ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को महापौर के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले अपने 5 वर्ष के कार्यकाल का आत्मचिन्तन करना चाहिए।
श्री बंजारे ने कहा कि निगम महापौर अल्का बाघमार शहर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर रही है। भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य समय पर पूरे होंगे और इसका लाभ शहर की जनता को भी मिलेगा। विकास की सच्चाई शहर की जनता आने वाले समय में प्रत्यक्ष रुप से देखेगी लेकिन नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले को यह मालूम होना चाहिए कि कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में केवल भूमिपूजन करके शहर की जनता को दिगभ्रमित करने का काम किया गया है। भूमि पूजन के एक भी काम शुरु नहीं हुए। इसका कोई अता-पता नहीं है। श्री बंजारे ने आगे कहा कि कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में तत्कालीन विधायक अरुण वोरा ने ब्रम्हाकुमारी बघेरा में एक रोड के निर्माण का पांच बार भूमिपूजन किया है लेकिन रोड अभी तक नहीं बनायी जा सकी है। इसी तरह पूर्व विधायक वोरा ने पूरे शहर में लगभग दो दर्जन से अधिक सामाजिक भवनों के निर्माण का भूमिपूजन किया है लेकिन एक भी भवन का निर्माण नहीं किया गया है। इसी कारण नगर निगम के चुनाव में शहर की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और विधानसभा के चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा को करारी पराजय झेलनी पड़ी है। कांग्रेस पार्षद दल को सोच समझ कर बयान बाजी करनी चाहिए।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…