• May 1, 2025

आज का दिन श्रमिक साथियों के मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है, कांग्रेस के बोरे बासी तिहार में दुर्ग पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

आज का दिन श्रमिक साथियों के मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है, कांग्रेस के बोरे बासी तिहार में दुर्ग पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण व दुर्ग शहर कमेटी द्वारा 1 मई मजदूर दिवस पर आज राजीव भवन दुर्ग में बोरे बासी तिहार मनाया गया ।
जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया ।
भूपेश बघेल जी ने कहा किआज का यह दिन हमारे श्रमिक साथियों के मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है इसलिए इस दिन को हम बोरे-बासी तिहार के रूप में भी मनाते हैं। हमारी सरकार ने मजदूरों के सम्मान में 1 मई मजदूर दिवस पर बोरे बासी तिहार मनाकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा दिया है । जो आज भी कायम है । लेकिन भाजपा सरकार ने इसे भुला दिया ।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूर गरीब लोगों का सम्मान किया है , कांग्रेस ही ने मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की थी जो योजना मजदूरों और ग्रामीण के विकास में मिल का पत्थर साबित हुई है । कोरोना के समय कांग्रेस सरकार ने अन्य राज्यों में फंसे मजदूर साथियों को सुरक्षित प्रदेश लाया गया कांग्रेस हमेशा मजदूरों , किसानों और गरीबों के साथ रही है ।

आज के बोरे बासी तिहार में जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, शहर अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर , पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन, राजेंद्र साहू, जितेंद्र साहू , दीपक दुबे, पूर्व राजमंत्री दर्जा प्राप्त आर एन वर्मा, अलताफ अहमद, केशव बंटी हरमुख, क्षितिज चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, संदीप वोरा ,प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले , दीपक साहू , भास्कर कुंडल, ज्ञान दस बंजारे, प्रेमलता साहू, पोषण साहू, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा, संदीप वोरा, भोला महोबिया, अजय गोलू गुप्ता, आनंद ताम्रकार, सौरभ ताम्रकार, मुकेश साहू, शिशिर कांत कसार, मोहित वाल्दे, बृजमोहन तिवारी, अय्यूब खान, निखिल खिंचिरिया, राजकुमार वर्मा , कौशल किशोर , दुष्यंत देवांगन, ऋतिक रंजन नायक, अभिनव बघेल, धनंजय , सुशील भारद्वाज, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, विक्रांत अग्रवाल, आयुष शर्मा,बिजेंद्र भारद्वाज, शिवाकांत तिवारी, अनूप पाटिल, योगिता चंद्राकर, कन्या ढीमर, संजू धनकर, अनीश रजा, रत्नानरमदेव, निकिता मिलिंद अश्वनी जांगड़े , मीना पॉल , वाहिद चौहान, कृष्णा चंद्राकर, बृज लाल पटेल,सहित दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…