• May 1, 2025

महापौर अलका बाघमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल पेड़ हटाने के निर्देश दिए

महापौर अलका बाघमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल पेड़ हटाने के निर्देश दिए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। आंधी-तूफान के कहर के कारण नया बस स्टैंड के पास 100 साल पुराना नीम का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कई राहगीर बाल-बाल बच गए, लेकिन पेड़ के नीचे खड़ी एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ को कटर से काटा जा रहा है। पेड़ गिरने से कई बिजली के खंभे भी गिर गए, जिससे रोड ब्लॉक हो गया और यातायात प्रभावित हुआ।यातायात पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था बनाया गया।

महापौर अलका बाघमार व एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर,काशीराम कोसरे,मनीष साहू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल पेड़ हटाने के निर्देश दिए। आंधी-तूफान के कारण शहर में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबरें आई हैं। निगम प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है और यातायात को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटनास्थल की स्थिति: पेड़ गिरने से रोड ब्लॉक,कई बिजली के खंभे गिरे,यातायात प्रभावि- कार क्षतिग्रस्त निगम प्रशासन पेड़ को काटकर हटाया जाने की कार्रवाई को जा रही है।महापौर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तत्काल पेड़ हटाने के निर्देश,राहत और बचाव कार्य जारी।जन संपर्क विभाग।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…