• May 3, 2025

महापौर अलका बाघमार का सफाई अभियान दिखावा, वर्षों में नहीं हो रही सफाई, होती है सिर्फ खानापूर्ति

महापौर अलका बाघमार का सफाई अभियान दिखावा, वर्षों में नहीं हो रही सफाई, होती है सिर्फ खानापूर्ति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महापौर का महासफाई अभियान दिखावा, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने कहा कि नगर निगम दुर्ग द्वारा महासफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 60 वार्डों के एक-एक कर्मचारी को एक वार्ड में सामायोजिक कर महापौर के द्वारा चलाए जा रहे हैं महासफाई अभियान मात्र दिखावा और फोटो खींचने तक ही सीमित रह गया है। जिस वार्ड में सफाई महासफाई अभियान रहता है देखने में आया है वार्ड के संपूर्ण क्षेत्र में सफाई न करके वार्ड के कुछ एक क्षेत्र में ही खानापूर्ति करते हुए महापौर एवं उसकी एमआइसी की टीम के द्वारा फोटो खिंचवाते हैं और महासफाई अभियान समाप्त हो जाता है।
श्री कोहले ने कहा कि हम भी सफाई के पक्षधर हैं किंतु इस महासफाई अभियान से पूरा शहर परेशान है क्योंकि महासफाई अभियान में वार्ड के कर्मचारियों को काटकर अभियान लेजाया जाता है जिससे उन वार्डो का कार्य प्रभावित हो रहा है महासफाई अभियान चलाना ही था तो अलग से कर्मचारियों के रखते और धरातल में उतर के कार्य करते तो जनता को लाभ होता।आज पूरा शहर बिगड़ी हुई पानी की व्यवस्था से परेशान है जनता अपने कार्यों को लेकर निगम जाती है तो अधिकारी व जिम्मेदार पदाधिकारी नदारत रहते हैं जनता की परेशानी को सुनने वाला नगर निगम में कोई नहीं है।जनता ने जिस तरह विश्वास किया था यह जनता के विश्वास पर कुठाराघात है महापौर को दिखावा बंद करना पड़ेगा। महापौर दिखावा बंद करें और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग करने वालों में कांग्रेस पार्षद दल के उप नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र पटेल पूर्व महापौर आर एन वर्मा,पार्षद दीपक साहू,भास्कर कुंडले,मनीष बघेल,अश्वनी निषाद,डॉ पायल पाटिल, रुबीना खोखर,मनीषा सोनी, रेखा बंजारे,नीरा खिचरिया प्रमुख हैं l


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…