• May 3, 2025

महतारी वंदन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हो रही है, 15वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

महतारी वंदन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हो रही है, 15वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ विष्णुदेव सायं सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह मई 2025 की पंद्रहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हमारी विष्णुदेव साय सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 माहों में 9788.78 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि आगामी किश्त का भुगतान सुनिश्चित हो सके।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…