• May 8, 2025

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी,शानदार रिजल्ट पर अरुण वोरा ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी,शानदार रिजल्ट पर अरुण वोरा ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए, और प्रदेश भर में छात्र-छात्राओं की मेहनत रंग लाई। इस वर्ष कुल 5,68,791 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 10वीं में 76.53% और 12वीं में 81.87% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक, दुर्ग शहर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा ने भी परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा: आज जारी हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सफलता आपके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है।

वोरा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए असफल होने वालों के लिए भी उम्मीद की रौशनी जगाई, कहा: जिन छात्रों को अपनी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिले, वे हताश न हों।याद रखें — हार आखिरी नहीं होती। फिर से कोशिश करें, सफलता आपके इंतज़ार में है।

वोरा ने यह भी कहा कि सफलता सिर्फ अंकों से नहीं मापी जाती, बल्कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से भविष्य गढ़ा जाता है।

इस वर्ष 12वीं में कांकेर के अखिल सेन ने 98.20% अंक प्राप्त कर प्रदेश टॉप किया, वहीं 10वीं में इशिका बाला और नमन कुमार कुंटिया ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया, दोनों को 595 अंक (99.17%) मिले।

इस वर्ष 10वीं परीक्षा में 323,094 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 145,141 लड़के और 177,953 लड़कियां थीं। 245,913 छात्र सफल घोषित हुए। लड़कियों ने फिर एक बार बाज़ी मारते हुए 80.70% के साथ लड़कों (71.39%) से बेहतर प्रदर्शन किया।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…