• May 8, 2025

महापौर की चेतावनी; 24 घंटे में नाली से स्लैब एवं सीढ़िया नहीं हटा तो उसे बुलडोजर से तोड़ कर हटाया जाएगा

महापौर की चेतावनी; 24 घंटे में नाली से स्लैब एवं सीढ़िया नहीं हटा तो उसे बुलडोजर से तोड़ कर हटाया जाएगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग, 7 मई/नगर पालिक निगम द्वारा महापौर- महा-सफाई अभियान के अंतर्गत आज स्वयं महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 5 मरार पारा के विभिन्न गलियों से होकर गया नगर मार्ग तक पैदल चलकर नालियों की सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान दूकानदारों एवं रहवासियों द्वारा नालियों के ऊपर तक बना लिये स्लैब व सीढ़ी को 24 घंटे के के बाद तोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने दूकानदारों को चेतावनी दी कि यदि वे 24 घंटे के भीतर नालियों के स्लेब व सीढ़ियों नहीं तोड़ते तो नगर निगम स्वयं ही तोड़ देगा।इस दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल,प्रभारी नीलेश अग्रवाल,एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शिव नायक,मनीष साहू,वार्ड पार्षद विजयंत पटेल,पार्षद गोविंद्र देवांगन,उप अभियंता विनोद मांझी,विकास दमाहे,कर्मशाला शोएब अहमद,सुरेश भारती, रामलाल भट्ट,शकील रजा, सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।मेयर ने नालियों पर पक्का स्लेब व सीढियां बनाकर नालियों की सफाई रोक देने वालों से नोटिस देकर जुर्माना वूसलने के निर्देश दिये।

मेयर द्वारा महा-सफाई अभियान के वार्ड क्रमांक 5 भ्रमण के दौरान अतिक्रमण-कारियों को जोरदार चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सड़क, नाला नालियों के ऊपर और तालाबों के आस पास पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, जिसने भी किया है, वह स्वत: हटा लें अन्यथा उस अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाना पड़ेगा.

मेयर अलका बाघमार ने शहर में बढ़ते अति​क्रमण पर​ चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमणकर्ताओं का आतंक है.उन्होंने अतिक्रमण कर्ताओं को चुनौती दी है कि अभी से अतिक्रमण हटा दें अन्यथा हमें इस जगह पर बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाना पड़ेगा. सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण नहीं करें अन्यथा हमें उसे हटाना पड़ेगा।


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…