• May 8, 2025

महापौर की मॉनिटरिंग के दौरान नालियों में चलाया महा सफाई अभियान

महापौर की मॉनिटरिंग के दौरान नालियों में चलाया महा सफाई अभियान

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। महापौर महा-अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने निर्देश पर शहर में स्मार्ट सिटी के अनुरूप स्वच्छता कायम करने नगर निगम क्षेत्र में बडी नालियों एवं नालो में विशेष सफाई अभियान चलाने का कार्य जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्रतिदिन निरंतर प्रगति पर है।

महापौर ने गली/ मोहल्ले के नालियों में सुगम निकास हेतु स्वच्छता कायम रखने नाले, नालियों में कचरा डालने वाले लोगो को समझाईश देकर व्यवस्था सुधारने जुर्माना करने की कार्यवाही के निर्देश दिए है।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल सहित एमआईसी सदस्य और अधिकारियों के साथ आज वार्ड क्रमांक 6 बैगा पारा सहित कायस्थ पारा सहित क्षेत्र के विभिन्न गलियों में घूमकर नालियों की सफाई के विशेष अभियान की प्रतिदिन माॅनिटरिंग किया।

इस अभियान में महापौर के साथ प्रभारी एमआईसी प्रभारी नीलेश अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, नरेन्द्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा अभियंता विनोद मांझी, कर्मशाला प्रभारी शोएब अहमद, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पंकज चंद्रवंशी, चंडीशीतला मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, हरीश चौहान, सुरेश भारती, रामलाल भट्ट, रजनीश श्रीवास्तव सहित अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

बैगा पारा क्षेत्र में महापौर महा सफाई अभियान चलाकर बडी मात्रा में कचरा व गंदगी बाहर निकाली गई एवं उसका परिवहन करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए बड़ी नालियों व छोटी नालियों में गंदे पानी की निकास व्यवस्था को सुगम बनाया गया। अभियान निरंतर जारी रहेगा।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने नागरिको से नगर निगम क्षेत्र में नालो, नालियों में कचरा, गंदगी ना डालने का आव्हान किया गया है एवं स्वच्छ शहर की परिकल्पना साकार करने सहभागी बनने का अनुरोध किया गया है।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…