• May 9, 2025

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव गांव पहुंच रहा है समाधान शिविर, कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी भी काम के लिए पैसा लेते है तो तुरन्त शिक़ायत करें

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव गांव पहुंच रहा है समाधान शिविर, कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी भी काम के लिए पैसा लेते है तो तुरन्त शिक़ायत करें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। सुशासन तिहार के अंतर्गत तीसरे चरण का समाधान शिविर जनपद पंचायत दुर्ग के ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत दाऊ उत्तम सिंह साव शासकीय महाविद्यालय परिसर मचांदुर में आयोजित किया गया। यह शिविर 30 मई तक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 14 गांवों के लिए समाधान शिविर लगाया गया है, जहां आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि हमारी सरकार जनता के द्वार पर पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का समाधान वहीं कर रही है। सरकार की नीतियां पूरी तरह से ग्रामीण और गरीब वर्ग के हित में हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का समर्थन मूल्य दिया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की गई है।
उन्होंने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने को एक हजार की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी जा रही है। यह सब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के कारण संभव हो पाया है। विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। साथ ही ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत चल रहे सर्वे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर सभी को आवास उपलब्ध कराया जाएगा, कोई भी गरीब अब मकान से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता को समर्पित है।
*अगर कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी भी काम के लिए पैसा लेते है तो तुरन्त शिक़ायत करे तत्काल कार्यवाही होगा* ….
विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 मई से गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं और जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने “एकेच गोठ, एकेच बानी बूंद-बूंद बचाबो पानी” थीम के तहत जल संरक्षण और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।
जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने बताया कि 8 से 11 मई तक जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आम जनता से आवेदन लिए गए, जिसका निराकरण कर विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी मंच से अवगत कराया जा रहा है। आवेदन ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से प्राप्त की गई थी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 92 हजार का सर्वे कराया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मचांदुर के अंतर्गत बोरीगरका, चिरपोटी, डूमरडीह, घूघसीडीह, पाउवारा, कोड़िया, कोकड़ी, हनोदा, पुरई, खोपती, उमरपोटी, कातरो, करगाडीह से कुल 12260 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 11942 आवेदनों का निराकरण किया गया।

आवेदनों में 12065 मांग के एवं 195 शिकायत के प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसे पात्रतानुसार आवास स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्व का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से सर्वे कार्य में सहयोग की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी,जिला पंचायत C.E.O. बजरंग दुबे, जनपद C.E.O. रूपेश पाण्डेय,SDM हरवंश मिरि,शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, तहसील विहेन ढालसिंग, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू,मंडल अध्यक्ष शीतला सिंह राजपूत,सरपंच मचांदुर युगलकिशोर साहू, सरपंच श्रीमती जनपद सदस्य श्रीमती बिन्दु देशलहरे,सरपंच युगल किशोर साहू, उपसरपंच दुष्यंत कुमार साहू सोसायटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत कॉलेज अध्यक्ष प्रवीण यदु, डीलेश गब्बर साहू राजू साहू,नवाब खान, गजेन्द्र साहू पूर्व सरपंच करण सेन, डोमार साहू, पूजा चंद्राकर, मंजू वर्मा, राजू साहू दिलीप साहू, दयालु राम यादव, ललिता देवांगन बैसाखू राम साहू, योगेश पटेल संतोष साहू, चुम्मन लाल यादव, कमलेश साहू,धनराज सिंह गजपाल, ओमन साहू, गणपत साहू, सुदर्शन साहू, संजय साहू प्रहलाद चंद्राकर यशवंत मंडले, हीरामन साहू ननकु राम यदु सबित यादव छबील लाल साहू, अनूप कुमार विजेन्द्र कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, शुभम वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…