• May 10, 2025

दुर्ग में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन, पूर्व विधायक अरुण वोरा भी हुए शामिल

दुर्ग में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन, पूर्व विधायक अरुण वोरा भी हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। आज भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दुर्ग शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर के प्रसिद्ध इंद्रा मार्केट से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुज़री, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए।

इस शोभायात्रा में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी शामिल रहे और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की और दुर्ग शहरवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।

पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे और समाजजनों के साथ सहभागिता निभाई।

भगवान परशुराम की शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, बैंड-बाजे, झांकियाँ और धर्म ध्वज के साथ श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा शहर भक्ति और संस्कृति की भावनाओं से सराबोर रहा।

इस दौरान अरुण वोरा ने कहा:

भगवान परशुराम तप, त्याग और शौर्य के प्रतीक हैं। उनकी शिक्षा आज भी समाज को सशक्त और एकजुट करने का संदेश देती हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और संस्कृति की जड़ें और मज़बूत होती हैं।

शोभायात्रा के सफल आयोजन में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों, युवाओं और महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर अरुण वोरा ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…