• May 12, 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम मटका में आयोजित जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम मटका में आयोजित जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। उप मुख्यमंत्री एवं बेमेतरा जिला प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज बेमेतरा जिले के ग्राम मटका में आयोजित जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भी माल्यार्पण कर माता कर्मा को नमन किया गया। ट्राई
इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू सहित अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ श्री टहल राम साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज श्री गैंदराम साहू जितेन्द्र साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड, रामकुमार साहू संरक्षक , पंचराम साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ बेमेतरा, अजय साहू ,सहित समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधिपार्षद गण और बढ़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।
नसमारोह में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाज और राज्य के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों, समाज के सदस्यों और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। गांव में सुबह शोभा (कलश) यात्रानिकाली गई। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा, “आज भक्त माता कर्मा महोत्सव में आप सभी के बीच उपस्थित होकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ। माता कर्मा जी ने समता, करुणा और भक्ति का जो संदेश दिया है, वह समाज को नई दिशा देता है। साहू समाज ने सदैव सामाजिक समरसता और शिक्षा को बढ़ावा दिया है।
उन्होंने कहा कि माता कर्मा जी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। हम शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और विकास के कार्यों में मिलकर आगे बढ़ें — यही सच्ची भक्ति है।
आज सम्मानित मेधावी विद्यार्थी हमारे समाज और प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि शिक्षा और संस्कार की इस परंपरा को आगे बढ़ाएं। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है।
*पूर्व गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि “भक्त माता कर्मा का जीवन हमें भक्ति, सेवा और सामाजिक उत्थान का संदेश देता है। साहू समाज ने सदैव समाज को शिक्षित और संगठित करने में भूमिका निभाई है। युवाओं में शिक्षा और चरित्र निर्माण की भावना जागृत कर हम समाज को और मजबूत बना सकते हैं।
विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ने कहा, यह महोत्सव हमारी संस्कृति और समाज की एकजुटता का प्रतीक है। सम्मान समारोह बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। मैं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ।”साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने भी संबोधित किया ।समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही समाज के उत्थान में योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणजन की उत्साहजनक सहभागिता रही।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…