• May 14, 2025

सिविल लाईन में आवासीय और व्यावसायिक काम्प्लेक्स, विधायक गजेन्द्र यादव ने इंजीनियरों की टीम के साथ किया निरीक्षण

सिविल लाईन में आवासीय और व्यावसायिक काम्प्लेक्स, विधायक गजेन्द्र यादव ने इंजीनियरों की टीम के साथ किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। सिविल लाइन स्थित शासकीय कर्मचारियों को अब नया आवास मिलेगा विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर जर्ज़र आवासो को फ्लैट की तर्ज पर नया बनाया जायेगा और कसारीडीह क्षेत्र को विकसित करने 10 एकड़ जमीन पर आवासीय सह व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जायेगा। ईससे संबंधित पहलुओं को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव के साथ गृह निर्माण मंडल की टीम ने पूरे 13 एकड़ क्षेत्र में उद्यान और चौड़ी सड़क के साथ सुविधाओ का विस्तार करने निरिक्षण किये।
पीडब्लूडी और एरिगेशन के जर्जर क्वार्टरों के तस्वीर बदल जाएगी, 13 एकड़ क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से गृह निर्माण मंडल दुर्ग द्वारा 300 करोड़ की राशि का प्लान तैयार किया गया है जिसका कलेक्टर से अनुमोदन पश्चात् शासन को स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा। अभी 140 क्वाटर इस क्षेत्र में है जहाँ शासकीय कर्मचारी के परिवार निवास करते है और सभी आवास जर्जर अवस्था में है जिसे डिस्मेंटल करके साढ़े 3 एकड़ क्षेत्र में फ्लैटनुमा नए क्वार्टरों का निर्माण किया जायेगा जिसे शासकीय कर्मचारियों को एलॉट होगा। इसके अलावा शेष 10 एकड़ जमीन साईं मंदिर के सामने से शीतला सब्जी मंडी के सामने तक आवासीय सह व्यवसायिक परिसर के रुप में विकसित किया जाएगा। कॉलोनी में आवास के साथ हॉल और दुकान का निर्माण होगा। चौड़ी सड़क और खेलकूद और टहलने के लिए उद्यान निर्माण होगा। साई मंदिर सिविल लाईन क्षेत्र को विकसित करने साईं मंदिर के सामने जगह पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा साई द्वार सिविल लाईन चौक को कसारीडीह चौक से जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि सिविल लाईन क्षेत्र के जर्जर क्वार्टरों के नवनिर्माण तथा आसपास के क्षेत्र को नए सिरे से विकसित करने यहां के रहवासियों की लंबित मांग को लेकर हाउसिंग बोर्ड के इंजिनियर के साथ स्थल का निरिक्षण किया।
लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित आवासीय सह व्यवसायिक परिसर के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर ग्रनिमं के इंजिनियरो के साथ कार्य से जुड़े सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा कार्य की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को शीघ्र अनुमोदन कराकर शासन को भेजने निर्देश दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग शहर के समग्र विकास के निरंतर कार्य किया जा रहा है। गृह निर्माण मंडल द्वारा कार्य पूर्ण करने पर सिविल लाईन क्षेत्र नए स्वरुप में नजर आएगा।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सरिता चंद्राकर, श्री मनीष कोठारी, श्री कुलेश्वर साहू, श्री देवनारायण तांडी, श्री कमल देवांगन, श्री साजन जोसफ, मंडल अध्यक्ष श्री बंटी चौहान, श्री कमलेश फेकर, श्री महेन्द्र लोढ़ा, श्री गणेश निर्मलकर, श्री दिनेश नलोड़े, श्री विनोद चंद्राकर सहित हाउसिंग बोर्ड के ईई श्री आर. के. गोडबोले, सहायक अभियंता श्री प्रिवेश साहू, उप अभियंता श्री रिजवान चौहान एवं श्री देवेंद्र पटेल, एडिशनल एसपी श्री अभिषेक झा, साईं मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री श्रीकांत समर्थ, सचिव श्री धनेन्द्र चंदेल उपस्थित रहे।


Related News

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग…
अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल द्वारा _नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी_ का परिचयात्मक…
आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों का सम्मान, संगोष्ठी का आयोजन, विरोध में निकाली मौन रैली

आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा लगाए…