• May 14, 2025

कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने पर मप्र के मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका कांग्रेसियों ने

कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने पर मप्र के मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका कांग्रेसियों ने

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर , जिला कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल व भिलाई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के संयुक्त तत्वाधान में देश की जांबाज बेटी सोफिया कुरैशी के खिलाफ भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर आज पटेल चौक में सैकड़ों कांग्रेसियों द्वारा विजय शाह का पुतला दहन किया गया ।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि देश का गौरव कर्नल सोफिया कुरैशी ने आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या करने पर देश की महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ने का बदला लिया और पाकिस्तान में घुसकर उन आतंकवादियों को खत्म किया । ऐसे वीर सैनिक महिला के बारे में एक मंत्री द्वारा अभद्र टिप्पणी इनकी मानसिकता को दर्शाता है । ये देश के सैनिकों का मनोबल तोड़ने का कार्य करते है । पाकिस्तान की घिनौनी कायराना हरकत पर पूरा देश सेना के साथ युद्ध के लिए तैयार था । लेकिन भाजपा और उसके मंत्री विजय शाह जैसे लोग देश में हिंदू मुसलमान कर रहे थे ।
। आज देश की जनता मान गई कि इंदिरा गांधी सही मायने में आयरन लेडी थी जिन्होंने 1971 की पाकिस्तान के खिलाफ जंग में अमेरिका जैसे देश के दबाव में ना आकर पाकिस्तान को परास्त कर उसका विभाजन किया और स्वतंत्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ । और दक्षिण एशिया में भारत प्रमुख शक्ति बनकर उभरा ।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि वहीं अभी जब हम हर क्षेत्र में पाकिस्तान से तीन गुना ज्यादा होने के बाद 56 इंच के सीने वाले देश के प्रधान मंत्री ने अमेरिका की एक धमकी पर घुटने टेक दिए और सीजफायर कर दिए । ये देश की जनता के लिए बहुत ही शर्म की बात है । कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने और उन्हें जेल भेजने की मांग की ।
आज के पुतला दहन में पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला ग्रामीण विकास राकेश ठाकुर, भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, आर एन वर्मा,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, संजय कोहले ,प्रवक्ता नासिर खोखर,हरीश ठाकुर, अमृत राजपूत, मोहन सिंगोर, धनेश्वर साहू,आनंद कपूर ताम्रकार, मुकेश साहू, सौरभ ताम्रकार, शिशिर कांत कसार, मोहित वाल्दे, वरुण केवलतानी, आयुष शर्मा, अभिषेक शर्मा ,तिलक राजपूत, कौशल किशोर सिंह, संजू धनकर, कृष्णा देवांगन, देव सिन्हा, सुमित घोस, विमल यादव, फिरोज खान, अश्वनी जांगड़े, दुष्यंत देवांगन, संतोष सोनी, रफीक खान सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे ।

 


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…