• May 15, 2025

नगर पंचायत पाटन में सम्पन्न हुआ सुशासन तिहार समाधान शिविर, नागरिकों के समस्या का हुआ त्वरित समाधान

नगर पंचायत पाटन में सम्पन्न हुआ सुशासन तिहार समाधान शिविर, नागरिकों के समस्या का हुआ त्वरित समाधान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नगर पंचायत पाटन में सुशासन तिहार 2025 संवाद से समाधान के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में नगर पंचायत पाटन, अखरा, अटारी और खोरपा के नागरिक पहुंचकर अपने समस्या को रखा और जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने मिलाकर समस्या का त्वरित समाधान किया। नगर पंचायत के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में निवर्तमान जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा ने शिविर का निरिक्षण कर शिविर में पहुंचे नागरिकों एवं अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी लिया।

जितेंन्द्र वर्मा निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में पुरे प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जनता की समस्याओं को सभी विभागीय अधिकारी विभागवार सुनकर त्वरित निराकरण कर रहे हैं। शिविरों में हितग्राहियों व लाभार्थियों को आवश्यक उपकरण भी प्रदान की जा रही हैं। डबल इंजन भाजपा सरकार के कार्य प्रणाली से जनता उत्साहित हैं।

योगेश निक्की भाले नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत पाटन की ओर से आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में अधिकारियों के साथ मिलकर हमने सभी के समस्या का त्वरित समाधान किया हैं। जनता की समस्या का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता हैं। जनता की सेवा करने के लिए मैं दिन रात समर्पित हूँ। केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी व हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य भी हमारे द्वारा किया जा रहा हैं।

 

इस अवसर पर सभापति केवल देवांगन,देवेन्द्र ठाकुर,जितेन्द्र निर्मलकर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, पार्षद संगीता धुरंधर, पार्षद अन्नपूर्णा पटेल,केशव बंछोर,दामोदर चक्रधारी,योगेश सोनी,कीर्तन देवांगन,सागर सोनी,आदित्य सावर्णी,वेदप्रकाश वर्मा,विक्की बंछोर,भाजपा पदाधिकारी,पार्षदगण जनप्रतिनिधिगण,मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा,अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता साथी सहित गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…