• May 16, 2025

वित्त प्रभारी बंजारे की पहल से निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेंगे 8 करोड़, उपादान राशि के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा निगम का चक्कर

वित्त प्रभारी बंजारे की पहल से निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेंगे 8 करोड़, उपादान राशि के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा निगम का चक्कर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियों व मृत हो चुके कर्मचारियों के वारिसानों को अब उपादान की राशि के लिए भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी । शहरी सरकार के वित्तमंत्री नरेन्द्र बंजारे की पहल से नगर निगम लगभग 300 से अधिक कर्मचारियों के खातों में लगभग 8 करोड़ रु. की राशि हस्तांतरित करेगा। इसके लिए सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है और दावा आपत्ति के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
जानकारी के अनुसार निगम से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी उपादान की राशि के भुगतान को लेकर लंबे समय से नगर निगम का चक्कर लगाते रहे है। पिछली परिषद के कार्यकाल में उपादान की राशि के भुगतान के नाम पर 10 से 15 प्रतिशत की कमीशन खोरी किए जाने की शिकायत सामने आयी थी।नई परिषद के गठन के बाद शहरी सरकार के वित्त प्रभारी नरेन्द्र बंजारे ने इस संवेदनशील विषय को निगम की सामान्य सभा की पहली बैठक में जोर शोर से उठाया था और निगम महापौर अलका बाघमार व सभापति श्याम शर्मा से पहल करने का अनुरोध किया था इसके बाद परिषद एलर्टमोड में आयी। श्री बंजारे सामान्य सभा की बैठक के बाद लगातार उपादान की राशि के भुगतान को लेकर सक्रिय रहे। परिणाम स्वरुप निगम आयुक्त व्दारा इसके भुगतान के लिए प्रारंभिक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। निगम के 151 कर्मचारी ऐसे है जिनकी मृत्यु हो चुकी है इनके वारिसानों को लगभग 3 करोड़ 45 लाख 8 हजार 713 रु. का भुगतान किया जाना है। इसी तरह 166 सेवानिवृत्त कर्मी ऐसे हैं जो वर्तमान में जीवित है लेकिन आर्थिक दिक्कत के कारण भारी परेशान का सामना कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को 4 करोड़ 15 लाख 75 हजार 393 रु. का भुगतान किया जाना है। पूरे भुगतान की राशि लगभग 8 करोड़ के आसपास है। प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के बाद दावा आपत्ति के लिए 10 दिन का समय नियत किया गया है इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति या दावे की सुनवाई नहीं की जायेगी।
नगर निगम के वित्त विभाग के एमआईसी प्रभारी नरेन्द्र बंजारे ने बताया कि पिछले परिषद के कार्यकाल में उपादान राशि के भुगतान के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायत उनके समक्ष भी सामने आई थी। उन्होंने इस विषय पर भविष्य में सार्थक पहल करने का दृढ़ संकल्प ले लिया था यह एक अच्छा संयोग है कि उन्हें कर्मचारियों के भुगतान से संबंधित विभाग की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने कहा कि उपादान राशि निगम कर्मियों के अधिकार का विषय है कर्मियों ने निगम को अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टारलेन्स की नीति पर जोर दिया है। सुशासन तिहार में यह विषय हर वार्डो से समस्या के रुप में सामने आया था निगम महापौर अलका बाघमार ने इस विषय को प्राथमिकता दी।
इसी वजह से उपादान की शेष राशि के भुगतान का रास्ता अब सरल हो गया है। निगम के सभी कर्मियों को उपादान की शेष राशि का भुगतान शीघ्र कर दिया जायेगा।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…