• May 17, 2025

सेना के विरुध्द बयान देने वाले मंत्री को भाजपा का संरक्षण-वर्मा

सेना के विरुध्द बयान देने वाले मंत्री को भाजपा का संरक्षण-वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। पूर्व महापौर व पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेर्स आर एन वर्मा ने कहा है कि कर्नल सोफि या कुरैशी जो भारत की शान है,भारत की बहादुर बेटी है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में देश का गौरव बढ़ाया है,इनके संबंध में भाजपा के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा दिया गया बयान भाजपा के चाल एवं चरित्र को उजागर करता है ,मंत्री का कृत्य घटिया घृणित होने के साथ साथ आपराधिक है,जिसे भाजपा के शीर्ष नेताओं का पूरा संरक्षण एवं प्रश्रय प्राप्त है । यह भारतीय जनता पार्टी की घृणित विचार धारा को उजागर करता है।
आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि देश की सेना का इस प्रकार अपमान किया जा रहा है देश की बहादुर बेटी के लिए घिनौने शब्दों का उपयोग किया जा रहा है,जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दिया है । ऐसे भाजपा के मंत्री को पद से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री हटाने से क्यों डर रहे हैं इनकी चुप्पी संदेह जनक है।। आर एन वर्मा ने आगे कहा है भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विजय शाह को बचाने में पूरी ताकत लगा दी है एवं एक अपराधी को बचाने में प्रसानिक शक्तियों का दुरुपयोग भाजपा के राज में किया जा रहा है।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…