• May 18, 2025

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, बेमेतरा में गूंजा देशभक्ति का स्वर

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, बेमेतरा में गूंजा देशभक्ति का स्वर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल द्वारा किया गया। यात्रा प्रातः 08:00 बजे कृषि उपज मंडी से आरंभ होकर जयस्तंभ चौक तक निकाली गई।
इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू एवं ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद रजक, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, कलेक्टर रणबीर शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पूर्व सैनिक, सैनिक परिवार, आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कश्मीर के पहलगांव में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंकियों ने पर्यटकों को उनके परिवार के सामने कायरता पूर्वक निशाना बनाया। इस घटना का देशभर में तीव्र विरोध हुआ और हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों पर सफलतापूर्वक जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें नष्ट कर आतंकियों को भी ढेर किया । यह तिरंगा यात्रा सेना के अदम्य पराक्रम और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा आतंक के विरुद्ध एकजुटता का संदेश भी है
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें देश की एकता और सुरक्षा के प्रति सजग करते हैं तथा देशवासियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करते हैं। विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा ने यह संदेश दिया है कि हर नागरिक राष्ट्र की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा सकता है।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि 16 मई की शाम को इस तिरंगा यात्रा की सूचना प्राप्त हुई थी। उस दिन समाधान शिविर का भी आयोजन था, लेकिन शिविर के उपरांत अधिकारियों की आपात बैठक लेकर अल्प समय में सभी आवश्यक तैयारियाँ की गईं
उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी।इस तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रप्रेम, एकता और जागरूक नागरिक सहभागिता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल ने जानकारी दी कि बेमेतरा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया है, जिससे यह संदेश जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग…
अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल द्वारा _नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी_ का परिचयात्मक…
आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों का सम्मान, संगोष्ठी का आयोजन, विरोध में निकाली मौन रैली

आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा लगाए…