• May 18, 2025

बेमेतरा में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति एकजुटता का संदेश

बेमेतरा में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति एकजुटता का संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस।

 

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकाली गई। बेमेतरा शहर में इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल द्वारा किया गया।
*तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे कृषि उपज मंडी से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जयस्तंभ चौक तक पहुँची। यात्रा में बड़ी संख्या में आम नागरिक, गणमान्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी, पुलिस के जवान,और प्रशासनिक अधिकारीगण सम्मिलित हुए।*
*इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा)श्री राजेन्द्र शर्मा ने कहा, “हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की जान गई, जो देश की शांति और अखंडता पर सीधा हमला था। इसका माकूल जवाब भारतीय सेना ने ‘सिंदूर ऑपरेशन’ के माध्यम से दिया, जिसमें आतंकियों के शिविरों को ध्वस्त कर उन्हें नेस्तनाबूत किया गया। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हैं तथा यह जताते हैं कि देश की सुरक्षा में हर नागरिक सहभागी है।
श्री शर्मा ने आगे कहा कि, “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, सम्मान और आत्मबल का प्रतीक है। हम सबको इसकी रक्षा और मर्यादा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।”
*जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया, जिससे यह संदेश जन-जन तक पहुँचे कि देश की सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक एकजुट है। सब के हाथों में तिरंगा है । *
श्री राजेन्द्र शर्मा ने कहा यह आयोजन न केवल राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करता है, बल्कि नागरिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के प्रति जागरूक और सजग बनाता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…