• May 18, 2025

उपादान की राशि दिए जाने की घोषणा पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने महापौर का जताया आभार, राशि किश्तों में नहीं एकमुश्त देने की मांग

उपादान की राशि दिए जाने की घोषणा पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने महापौर का जताया आभार, राशि किश्तों में नहीं एकमुश्त देने की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। महापौर अलका बाघमार की परिषद ने नगर निगम दुर्ग की 300 के करीब सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को उनके उपादान की राशि देने की घोषणा की है। हम सभी सेवानिवृत्ति कर्मचारी उनका स्वागत करते हैं । और उम्मीद करते हैं कि आने वाले माह के अंदर उपादान की राशि हमें मिल जाएगी ।
निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों सुखदेव, अनिल मनहरे, जगदीश सूर्या, रोहिणी बाई , देवकी बाई, प्रीति कटझोरी, बुधराम मेश्राम, शहनाज बेगम, पुरुषोत्तम अहीर, कुमारीबाई चंद्राकर, निर्मला बी, कचराबाई सोनी सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने कहा है कि उन्हें उनकी उपादान की राशि किश्तों में नहीं एकमुश्त राशि चाहिए। एकमुश्त राशि नहीं दिए जाने और बिना ब्याज के उपादान राशि भुगतान किये जाने पर हम सभी कर्मचारियों को आपत्ति है ।
इस संबंध में कर्मचारियों ने कहा कि हमारे उपादान की राशि को निगम ने 5, 10,15 वर्ष रोक कर पहले ही हमे नुकसान पहुंचा दिया है । परंतु अब जब उपादान की राशि देने का मन बना लिया गया है तो अब एकमुश्त राशि हमे दिया जाना चाहिए । कर्मचारियों ने बताया कि निगम कार्यालय के सूत्रो से पता चला है कि उपादान की राशि किश्तों में दिया जाएगा । यह भी बताया जा रहा है कि जो पैसा देगा उसका पूरा पैसा निकलेंगे ।
कर्मचारियों ने बताया कि हमारे उपादान की एकमुश्त राशि पहले दे दी जाती तो भविष्य के लिए हम बैंक में एफडी कर सकते थे उसका हमे हजारों रुपए ब्याज मिलता । नगर निगम दुर्ग ने अभी जो सूची जारी की है उसमें हमारा जितना उपादान की राशि बनी थी उतना ही राशि देने उल्लेख किया गया है । इतने वर्ष के बाद भी एक रूपए ब्याज नहीं दिया जा रहा है । जिस पर हम सभी सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को आपत्ति है ।

 


Related News

महापौर अलका बाघमार ने पूरा किया वादा, पटरी पार का सबसे बड़ा जवाहर नगर खेल मैदान हाईमास्ट लाइट से जगमगाया

महापौर अलका बाघमार ने पूरा किया वादा, पटरी पार का सबसे बड़ा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर पटरी…
देश में आर्थिक आपदा जैसे हालात, जनता पर थोपी जा रही आर्थिक पाबंदियां : राकेश ठाकुर

देश में आर्थिक आपदा जैसे हालात, जनता पर थोपी जा रही आर्थिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने केंद्र की…
वार्ड क्रमांक 47 रायपुर नाका क्षेत्रवासियों ने महापौर से मुलाकात कर जताया आभार, जनहित मांग को गंभीरता से उठाने पर नागरिकों ने दिया महापौर को धन्यवाद

वार्ड क्रमांक 47 रायपुर नाका क्षेत्रवासियों ने महापौर से मुलाकात कर जताया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।अंडर ब्रिज निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाए जाने पर वार्ड 47…