• May 20, 2025

अंजोरा ( ख)में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंजोरा ( ख)में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजोरा (ख)में आयोजित सुशासन तिहार – समाधान शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर ग्रामीणजन से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया।शिविर के दौरान विभागीय योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लिया इस अवसर पर राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, लर्निंग लाइसेंस,राशन कार्ड ऋण पुस्तिका,प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति पत्र आदि का वितरण किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म के अंतर्गत पोषण आहार किट प्रदान की गई तथा शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी विधिपूर्वक संपन्न कराया।।
*इस दौरान कैच दी रैन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए व बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाया*

सभा को संबोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा यह अभिनव पहल माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य है – जनता की हर समस्या का समयबद्ध समाधान हो । यह शिविर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के “जनसेवा और सुशासन” के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।
हमने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि आपके बीच पहुंचकर आपके समस्या का त्वरित निराकरण करेंगे उसी वादों के अनुसार आज सरकार आपके बीच भरी धूप में प्रदेश के मुख्य श्री विष्णुदेव साय जी निरंतर आपके बीच पहुंचकर चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा देश में किसी की गारेंटी चलती है तो वो मोदी की गारेंटी चलती हैं। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद हमने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ में 70 लाख माताओं- बहनों को महतारी वंदन की राशि दी जा रही है। हमारा राज्य धान का कटोरा है। हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रहे हैं। हमारे वनवासी भाई-बहनों को तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा 5500 रुपये दिया जा रहा है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों को भगवान श्री रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। अभी तक 22000 से ज्यादा श्रद्धालु भगवान रामलला का दर्शन कर चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की भी शुरुआत शुरूआत हो गया है। हम हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
आगे अधिकारी कर्मचारी को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करे अपना व्यवहार नम्र रखें जब जनता आपके बीच किसी काम को लेकर जाते है तो शालीनता पूर्ण व्यवहार करे ।ये जनता की सरकार है जनता के द्वारा किए गए वादे के अनुरूप सरकार जनता बीच पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रही है आप सभी इस कार्य को प्राथमिकता से ले और तयबध्य समय सीमा में निराकरण करे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा साहू,जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, जनपद सदस्यगण संगीता साहू, जितेन्द्र टंडन, गोकूल वर्मा, सभापति लोमश चंद्राकर, संतोष निषाद, अजीत चंद्राकर, नंद साहू, ढालेश साहू, राजेंद्र ठाकुर अंजोरा सरपंच संतोष सारथी,,सरपंच लुकेश्वरी बंजारे,पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, चन्द्रशेखर, बंजारे, भूपेन्द्र बेलचंदन, माखन साहू, एसडीएम हरवंश मीरी जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…