• May 20, 2025

जांजगीर-चांपा में कांग्रेस की भव्य ‘संविधान बचाओ’ रैली संपन्न, दुर्ग से तम्रध्वज साहू, अरुण वोरा हुए शामिल

जांजगीर-चांपा में कांग्रेस की भव्य ‘संविधान बचाओ’ रैली संपन्न, दुर्ग से तम्रध्वज साहू, अरुण वोरा हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में ‘संविधान बचाओ’ रैली का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई यह रैली शाम 5 बजे तक चली, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 10,000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष इंतज़ाम किए गए थे।

इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट, पीसीसी प्रमुख दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम को तीन चरणों में आयोजित किया गया – पहले चरण में आमसभा, दूसरे चरण में विधानसभा स्तर पर आयोजन, और तीसरे चरण में घर-घर अभियान की घोषणा की गई।

दुर्ग से विशेष रूप से पूर्व गृहमंत्री तम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक एवं मंत्री अरुण वोरा और पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा भी इस रैली में शामिल हुए।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा –
“संविधान बचाओ रैली समय की ज़रूरत है। केंद्र की भाजपा सरकार ‘हम भारत के लोग’ की भावना को कुचल रही है। ये सिर्फ़ प्रस्तावना के शब्द नहीं हैं – यह चेतावनी भी है कि अगर अब नहीं जागे, तो कल संविधान सिर्फ़ किताबों तक सिमट जाएगा। संविधान की रक्षा हर नागरिक का धर्म है।

उन्होंने आगे कहा –यह रैली केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जीवित रखने की एक मुहिम है। जब संसद चर्चा-विहीन हो, न्यायपालिका पर दबाव हो और अभिव्यक्ति की आज़ादी कुचली जाए, तो आवाज़ उठाना ज़रूरी हो जाता है।

इस रैली में नेताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और जनता से अपील की कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों।

रैली का उद्देश्य केवल राजनीतिक नहीं था, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना को फिर से जाग्रत करना भी था। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर संविधान के मूल्यों को जनता तक पहुंचाएंगे।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…