• May 21, 2025

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ – खेल प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ – खेल प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 6 मई से प्रारंभ हो चुका है। यह तीस दिवसीय शिविर जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न खेल विधाओं की तकनीकी जानकारी देना है, जिससे उनके खेल कौशल में सुधार हो सके। शिविर के माध्यम से जिले में खेल के प्रति एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा और खेल जागरूकता भी बढ़ेगी।
शिविर में प्रतिभागियों को कुशल खेल प्रशिक्षकों, व्यायाम शिक्षकों, वरिष्ठ एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है। प्रशिक्षण स्थलों का निर्धारण विभिन्न खेलों के अनुसार किया गया है |

कराते प्रशिक्षण – स्टेडियम, बेसिक मैदान एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

टेबल टेनिस प्रशिक्षण – स्टेडियम एवं सेजेस देवर बीजा

बैडमिंटन, क्रिकेट एवं कबड्डी प्रशिक्षण – जिला स्टेडियम बेमेतरा

किक बॉक्सिंग प्रशिक्षण – द वार क्राई एकेडमी

मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेन्स – द मार्शल आर्ट एंड सेल्फ डिफेन्स एकेडमी
शिविर में जिले के सैकड़ों बालक-बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण से न केवल खिलाड़ियों की व्यक्तिगत क्षमता बढ़ेगी, बल्कि जिले को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में पहचान दिलाने में भी यह शिविर सहायक सिद्ध होगा।
“खेलो और आगे बढ़ो” की भावना के साथ यह शिविर युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं फिटनेस के साथ सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…