- May 21, 2025
साजा के डोंगीतराई में आयोजित समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, ईश्वर साहू ने दिव्यांगजनों को दी बैटरी चालित ट्रायसिकल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत 24वें चरण का समाधान शिविर जनपद पंचायत साजा के अंतर्गत ग्राम डोंगीतराई के कृषि उपज मंडी में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस शिविर का शुभारंभ साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ईश्वर साहू ने माँ सरस्वती की छवि पर पूजा-अर्चना कर किया। 10 ग्राम पंचायतों की भागीदारी, ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह डोंगीतराई क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले 10 ग्राम पंचायतों – लालपुर, गडुवा, डोंगीतराई, केशतरा, घोटवानी, बोड़, महीदही, बीजा, मुसवाडीह, और केवतरा – से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन इस समाधान शिविर में पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
समाधान शिविर में कुल 1821 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1762 आवेदन विभिन्न प्रकार की मांग से संबंधित थे, जबकि 59 आवेदन शिकायतों से जुड़े हुए थे। संबंधित विभागों द्वारा इन आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। मुख्य अतिथि ने दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्रायसिकल वितरित की। समाधान शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। जनपद पंचायत साजा के ग्राम गडवा निवासी बिनेश पटेल, ग्राम हाडाहुली निवासी सुमरन रजक, और ग्राम बेलतरा निवासी परेटन बाई को बैटरी चालित ट्रायसिकल प्रदान की गई। इस सहायता से अब वे अपने दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्रता और सुविधा का अनुभव कर सकेंगे। उप संचालक जिला समाज कल्याण श्रीमती बरखा कासू ने बताया कि~ यह ट्रायसिकल समाज कल्याण विभाग की दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत वितरित की गई है। तीनों लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए “नई उम्मीद की किरण” है। प्रदेश सरकार की मंशा है की दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास करने की |
शिविर में वक्ताओं ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने समाधान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन की भावना को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन के लिए न केवल संवाद का सशक्त मंच है, बल्कि यह त्वरित समस्या समाधान और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। सुशासन तिहार जैसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को नजदीक से साझा किया और कई समस्याओं का निराकरण हुआ। इस अवसर पर गोवेन्द्र पटेल जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि, देवी परमेश्वर वर्मा जिला पंचायत सदस्य, केशव पटेल साजा मंडल अध्यक्ष, जितेन्द्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत साजा, बलराम पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, नारद वर्मा उपाध्यक्ष जनपद साजा एवं समस्त सरपंच, पंचगण अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




