• May 23, 2025

समाधान शिविर, दारगांव में शामिल हुए बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, जनसमस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

समाधान शिविर, दारगांव में शामिल हुए बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, जनसमस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। सुशासन तिहार के अंतर्गत बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के दारगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक साहू ने जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक साहू ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और आमजन तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुँचाने पर विशेष बल दिया। इस दौरान पत्र हितग्राहियो को विभिन्न प्रकार के योजनाओं का लाभ भी दिलवाया और प्रमाण पत्र भी सौपे l
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देशित किया कि “कोई भी नागरिक निराश होकर शिविर से वापस न लौटे।”

शिविर के दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तैयारी के साथ आएं क्योंकि जनता की समस्याओं के अनुरूप उनसे भी सवाल किए जाएंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की सोच को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा – “छत्तीसगढ़ तभी आगे बढ़ेगा जब गांव आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा आप सभी की जागरूकता ही शासन-प्रशासन को दिशा देगी।

विधायक साहू ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सुबह 10 बजे से ही शिविर में सक्रिय रूप से मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने कहा – “मैं खुद 10 वर्षों तक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत रहा हूं, इसलिए कर्मचारियों की पीड़ा को समझता हूं। लेकिन आज एक जनसेवक के रूप में यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि जनता को कोई कठिनाई न हो।

इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं की मांग पर विधायक साहू ने कलस्टर भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा भी की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जीतेन् द्रसाहू दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे पूर्व विधायक अवधेश सिँह चंदेल मंडल अध्यक्ष बेरला डोमेन्द्र राजपूत सरपंच गण ग्रामवासी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 626574 1003,


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…