• May 26, 2025

प्री मानसून की एन्ट्री निगम प्रशासन के लिए बनी चुनौती, स्वास्थ्य विभाग का अमला हुआ एलर्ट, कचरा संग्रहण पर पैनी नजर

प्री मानसून की एन्ट्री निगम प्रशासन के लिए बनी चुनौती, स्वास्थ्य विभाग का अमला हुआ एलर्ट, कचरा संग्रहण पर पैनी नजर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एन्ट्री हो गई है। मौसम विभाग ने पूरे सात दिनों के लिए बारिश को लेकर यलो एलर्ट जारी किया है और लगातार बारिश के संकेत दिए है। इस परिस्थिति में बारिश से उत्पन्न अप्रिय स्थिति से निपटना निगम प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। जलभराव के क्षेत्रों में निकासी के इन्तजाम आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि निगम महापौर अल्का बाघमार के निर्देश पर निगम प्रशासन पिछले एक माह से महासफाई अभियान चला रहा है। निगम महापौर अल्का बाघमार स्वयं रोज सुबह सफाई के अमले के साथ विभिन्न वार्डो में पहुंच रही है और लगातार मानिटरिंग भी कर रही है। साफ-सफाई को लेकर महापौर के तीखे तेवर भी देखने को मिले है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेकने वालों के विरूद्ध उन्होंने सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। सफाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उन्होंने अपने कर्तव्य के प्रति सजग व सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि साफ-सफाई के काम में लापरवाही को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापौर के कड़े तेवर के चलते निगम का पूरा अमला युद्ध स्तर पर सक्रिय हो गया है।
यहां गौरतलब है कि शहर के कई ऐसे क्षेत्र है जहां कुछ घंटे की बारिश के बाद ही जलभराव की स्थिति बन जाती है। कर्ई गलियां ऐसी है जहां घुटनों तक पानी का जमाव हो जाता है। इन स्थानों में पानी की निकासी की समस्या निगम प्रशासन के लिए लंबे समय से चुनौती का विषय रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि कई स्थानों पर नालियों के उपर निर्माण कर लिया गया है। जिसके कारण सफाई में दिक्कत हो रही है। बारिश के मौसम में ऐसे लोगों को चिन्हित करके तत्काल कार्यवाही करने की आवश्यकता है। शंकर नगर, संतराबाड़ी, कसारीडीह, केलाबाड़ी, नयापारा, सिकोला बस्ती, इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार, बघेरा, उरला, बोरसी, आदि क्षेत्र इससे प्रभावित रहे है।

मशीन व गैंग के साथ सफाई का अमला सक्रिय- अग्रवाल
नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी निलेश अग्रवाल का कहना है कि नालियों की लगातार सफाई का काम नियमित रूप से जारी है। नालों की सफाई के लिए जे.सी.बी. और चैन माउन्टेन मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए अलग गैंग बनाकर अमले को मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि मार्केट के साथ होटल आदि के क्षेत्रों में शाम के समय दूसरी पाली में भी कचरा एकत्र करने के लिए अलग गाड़ी की व्यवस्था की गई है। शहर के नागरिकों से कहा गया है कि कचरे को वाहनों में डाले। कचरे के कारण ही पानी की निकासी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि निगम महापौर के निर्देश पर शहर की जनता को राहत पहुंचाने का काम जारी है।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…