• May 27, 2025

कोरोना काल में सेवा देने वाली महिला कर्मियों के साथ अन्याय: बाकलीवाल

कोरोना काल में सेवा देने वाली महिला कर्मियों के साथ अन्याय: बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम में मिशन क्लीन सिटी महिला कर्मचारियों को वेतन के भुगतान में गड़बड़ी की जा रही है। परिणाम स्वरुप सैकड़ों की संख्या में महिला कर्मचारी सुराना कॉलेज के सामने स्थित स्टेडियम के ग्राउंड में हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए नगर निगम के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल भी मंगलवार को आंदोलन कर्मियों को समर्थन देने शामिल हुए।
श्री बाकलीवाल ने कहा कि मिशन क्लीनसिटी कर्मचारियों को सन 2017 से जो भुगतान किया जा रहा था इसका निरंतर रुप से पालन होना चाहिए। किसी भी कर्मचारी का कार्य बंद करना अनुचित है। श्री बाकलीवाल ने आगे कहा कि जिन कर्मचारियों को 8 हजार रु. का वेतन दिया जाना निर्धारित है उन्हें कम भुगतान किया गया है। जबकि उन्हें इसका पूरा भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने का वेतन 25 मई के बाद दिया गया है वह भी कम भुगतान हुआ है जिनका वेतन आज दिनांक तक नहीं या जिनका बंद किया गया है चाहे व प्लेसमेंट हो या एमसीसी हो तुरंत चालु किया जाना चाहिए। उन्होंने ठेका प्रथा को भी बंद करने की मांग की है। श्री बाकलीवाल ने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मियों ने शहर की जनता को जो सेवाएं दी है। उसका सम्मान किया जाना चाहिए श्री बाकलीवाल के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, मध्य ब्लाक के अध्यक्ष अलताफ अहमद दीपक साहू सहित अनेक लोग शामिल हुए।

 

विगत 7 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे मिशन क्लीन सिटी के कर्मवीरों को पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने धरना स्थल पर जाकर समर्थन दिया ।

इन कर्मियों की प्रमुख समस्याएँ यह हैं:
• विगत एक महीनों का वेतन अब तक निगम द्वारा नहीं दिया गया है।
• जिन कर्मचारियों को वेतन मिला भी है, वह अधूरा और असंगत है।
• कई कर्मचारियों के निष्ठा ऐप को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया, जबकि उनका वेतन जारी नहीं किया गया ।
• किसी कर्मचारी द्वारा एक दिन की छुट्टी लेने पर दो दिन का वेतन काटा जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है।

मेरे कार्यकाल के दौरान मैंने सदैव कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा की है।
मैं स्पष्ट रूप से मांग करता हूँ कि मिशन क्लीन सिटी में ठेका प्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जाए – क्योंकि यह प्रणाली केवल शोषण को बढ़ावा देती है।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल , नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद दीपक साहू , भास्कर कुंडले, अलताफ अहमद , मनदीप भाटिया गौरव उमरे, आयुष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे ।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…