• May 27, 2025

एक युग, एक पुरुष, एक प्रेरणा – पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर राजीव भवन में कांग्रेसियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित

एक युग, एक पुरुष, एक प्रेरणा – पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर राजीव भवन में कांग्रेसियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजीव भवन, दुर्ग में कांग्रेसजनों ने एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में नेहरू जी के योगदान को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को आज के दौर में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा,
“राष्ट्र निर्माण के महान शिल्पकार, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने न केवल एक नए भारत की कल्पना की, बल्कि उसे साकार करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट आस्था और बच्चों के प्रति विशेष स्नेह आज भी उन्हें विशिष्ट बनाता है। उनकी स्मृतियां और सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ऐसे युगद्रष्टा को मैं कोटि-कोटि नमन और श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।”

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, धीरज बाकलीवाल, कमल नारायण रुंगटा, महेंद्र सक्सेरिया, शंकर लाल ताम्रकार, दीपक दुबे, संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, बृजलाल पटेल, प्रेमलता साहू, कन्या ढीमर, रत्ना नारमदेव, पोषण साहू, देव सिन्हा, कल्याण सिंह ठाकुर, आनंद ताम्रकार, प्रीतम देशमुख, तिलक राजपूत, गौरव उमरे, अजय मेहरा, विकास सापेकर, पिंकी झा, एनी पीटर सहित पूर्व महापौरगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, पूर्व पार्षदगण, कांग्रेसजन, युवा नेता एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया और अंत में सभी ने नेहरू जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…