• May 27, 2025

डीएड और बीएड पास शिक्षित बेरोजगारों ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डीएड और बीएड पास शिक्षित बेरोजगारों ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी एड एवं बी एड संघ जिला बेमेतरा, ने बेमेतरा कलेक्ट्रेट का किया घेराव ,कलेक्टर शर्मा को सौंपा ज्ञापन, आज बेमेतरा में प्रदेश के लाखों बच्चों एवं युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने 57000 शिक्षक भर्ती पूर्ण कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी एड एवं बी एड संघ जिला बेमेतरा ने मोर्चा खोला, जानकारी इस प्रकार दी ,विधानसभा चुनाव के पूर्व छत्तीसगढ़ भाजपा के द्वारा मोदी की गारंटी के नाम पर 57,000 शिक्षक भर्ती की घोषणा 2 वर्ष में तथा तत्कालीन शिक्षा मंत्री वर्तमान संसद सदस्य बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा विधानसभा पटल पर 33,000 शिक्षक भर्ती शिक्षा सत्र 2023- 24 में पूर्ण किए जाने का वादा किया गया। जिसको देखते हुए युवाओं ने आपके छत्तीसगढ़ भाजपा के ऊपर विश्वास जताया विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और लोकसभा चुनाव में 11 सीटों में से 10 सीटों में जीत दर्ज कराई लेकिन अभी तक 57,000 शिक्षक भर्ती में से एक भी पदों पर भर्ती नहीं किया गया विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2024 के दौरान विधायक ओंकार साहू ,दिलीप लहरिया, शेषराज हरबंस व राकेश सेन सहित कई विधायकों ने प्रमुखता से शिक्षक भर्ती वह छत्तीसगढ़ के शिक्षा व्यवस्था को लेकर सदन में आवाज उठाया।

 

तत्पश्चात इस क्रम में बजट सत्र 2025- 26 के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक के द्वारा विधायक अटल श्रीवास्तव के द्वारा विधानसभा पटल पर यह प्रश्न किया गया की छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के कितने पद रिक्त हैं और कब तक पूर्ण किया जाएगा तब मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभा पटल में जवाब दिया गया की 56,601 पद रिक्त है ।जबकि यह आंकड़ा पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिए जानकारी अनुसार 78,000 पद रिक्त का था ।जिसे भरे जाने की समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है। बताया गया आज छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तिकरण के नाम पर 4000 में से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही है स्कूल सेटअप 2008 में बदलाव कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 का उल्लंघन भी कर रही है ।छत्तीसगढ़ के गरीब वंचित आदिवासी बच्चों व युवाओं के भविष्य के हित को ध्यान में रखते हुए 57,000 शिक्षक भर्ती मोदी की गारंटी को जल्द से जल्द पूर्ण तथा युक्तियुक्तिकरण कर स्थाई रोक लगाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित D.ed व B.ed संघ जिला बेमेतरा के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है।

आज के घेराव व ज्ञापन देने के समय यह जानकारी सचिव प्रदीप पाठक ने दी । जिसकी प्रतिलिपि 1राष्ट्रपति, भारत सरकार, 2 प्रधानमंत्री, भारत सरकार , 3 केंद्रीय शिक्षा मंत्री,भारत सरकार 4 बृजमोहन अग्रवाल संसद सदस्य रायपुर 5 मुख्यमंत्री,छत्तीसगढ़ शासन 6 वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को भेजा गया है, अध्यक्ष दीनबंधु साहू ,उपाध्यक्ष कैलाश साहू ,उपाध्यक्ष सुखदेव गायकवाड, सचिव प्रदीप पाठक ,कोषाध्यक्ष दिलेश्वर ,संयोजक तारण साहू , मीडिया प्रभारी परमेश्वर पटेल के साथ बड़ी संख्या में उनके साथी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…