• May 28, 2025

डोर-टू-डोर कचरा उठना बंद, सड़क व नालियों की सफाई भी प्रभावित हड़ताली सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा रद्द करने निकाली जोरदार रैली

डोर-टू-डोर कचरा उठना बंद, सड़क व नालियों की सफाई भी प्रभावित हड़ताली सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा रद्द करने निकाली जोरदार रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के सफाई कर्मी पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से हड़ताल पर है। परिणाम स्वरूप नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम बंद हो गया है। सफाई कर्मचारी सफाई के काम को ठेके पर दिए जाने व भुगतान में गड़बड़ी का विरोध कर रहे है। बुधवार को अपरान्ह 11 बजे सफाई कर्मियों ने दादा-दादी पार्क से नारेबाजी करते हुए जोरदार रैली निकाली। सफाई कर्मियों की रैली में नगर निगम के पूर्व महापौर व लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले पार्षद दीपक साहू, विजयंत पटेल सहित अनेक नेतागण शामिल हुए और कर्मियों की मांगों को जायज बताया।
जानकारी के अनुसार एक अपै्रल से सफाई का काम ठेके पर दे दिया गया है। ठेकेदार के विरूद्ध वेतन की राशि कटौती करके जमा करने की शिकायत है। आधे से अधिक कर्मियों को वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। मिशन क्लीन सिटी में 582 कर्मचारी कार्यरत है जो डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करते है। इसके अलावा 1000 कर्मचारी प्लेसमन्ट में कार्यरत है, प्लेसमेन्ट कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दे दिया है। जिसके कारण डोर-टू-डोर कचरा केलेक्शन के साथ सड़क व नालियों की सफाई का काम भी बंद हो गया है। पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। यदि हड़ताल खत्म नहीं हुई तो बारिश के मौसम में शहर की जनता को बड़ी परेशानी हो सकती है। सफाई कर्मी लंबित पूरे भुगतान के साथ ठेका प्रथा को रद्द करने की मांग पर अड़े है। इधर निगम प्रशासन सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से उत्पन्न संकट से निपटने वैकल्पित उपाय कर रही है। गाडिय़ों के माध्यम से दो या तीन दिन के अंतराल में कचरा उठाने का काम जारी है लेकिन हड़ताल से सफाई की व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। पता चला है कि जिलाधीश द्वारा निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर इसक हल निकाला जा रहा है। इन पक्तियों के लिखे जाने तक बैठक जारी है।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…