• May 29, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किसान रथ को हरि झंडी दिखा कर किया रवाना

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किसान रथ को हरि झंडी दिखा कर किया रवाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर कलेक्टर अभिजीत सिंह सयुक्त रूप से आज कलेक्टोरेट परिसर से किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह, उप संचालक संदीप भोई सहित कृषि संबंधित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप कृषकों से प्रत्यक्ष जुड़ाव तथा संवाद के माध्यम से देश के कृषि और किसान को सम्पन्न बनाने यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में आज से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त सहभागिता सेक्रियान्वयन किया जाएगा।विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य कृषकों को नवविकसित फसल किस्मों एवं कृषि तकनीकों की जानकारी, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन, मृदा स्वास्थ्य पत्रक की अनुशंसाओं के आधार पर रसायनिक उर्वरकों के संतुलित तथा वैकल्पिक उपयोग के संबंध में जागरूक करना है। इसके साथ ही कृषकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों का संकलन करते हुए अनुसंधान की कार्यनीति का निर्धारण करना है। अभियान के तहत वैज्ञानिकों तथा विषय-विशेषज्ञों के प्रत्येक दल के साथ एक-एक कृषि रथ ग्रामों में जाकर कृषकों को जागरूक करेंगे। इस दौरान ड्रोन तथा स्थानीय स्तर पर निर्मित करने योग्य कृषि आदानों के जीवंत प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाएगा। यह रथ दुर्ग जिले में प्रतिदिन तीन ब्लॉक एवं हर ब्लॉक में प्रतिदिन दो ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को उन्नत कृषि एवं तकनीकों के संबंध में जागरूक करेगा। इस तरह जिले के कुल 90 ग्राम पंचायतों में यह रथ पहुुंचेगा।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…