• May 29, 2025

शीतला सब्जीमंडी का उन्नयन कार्य- विधायक गजेंद्र यादव ने किया निरीक्षक, नये दुकान बनेंगे, पार्किंग एरिया भी मिलेगा

शीतला सब्जीमंडी का उन्नयन कार्य- विधायक गजेंद्र यादव ने किया निरीक्षक, नये दुकान बनेंगे, पार्किंग एरिया भी मिलेगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। पद्मनाभपुर स्थित सब्जीमंडी में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने उन्नयन किया जा रहा है, बारिश का पानी न ठहरे इसके लिये पसरा की हाईट बढ़ाकर ड्रेनेज़ सिस्टम बनाया जा रहा है जिसका आज विधायक गजेन्द्र यादव ने निरिक्षण कर निर्माण कार्य से संबंधित एजेंसी से निर्माण से जुड़ी सभी जानकारियाँ लीं और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मार्केट में आने वाले ग्राहकों के लिए व्यवस्थित पार्किंग और व्यापार को बढ़ाने 19 नई दुकाने भी बनेगी।
शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की शीतला सब्जी मंडी के व्यापारियों ने मार्केट में जलभराव की समस्या बताई थी, समस्या का निराकरण करने मार्केट का उन्नयन किया जा रहा है। यह विकास कार्य क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और स्थानीय व्यापारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
व्यापारियों ने बताया की सब्जी मंडी में निकासी नाली नीचे होने के कारण बारिश का पानी भर जाता है, जलभराव की समस्या कई सालों से बनी हुई है जिसे कई बार जनप्रतिनिधियों को जानकारी दिए लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने जब विधायक गजेन्द्र यादव को बारिश में मंडी में पानी भरने के कारण सब्जी को चबूतरे तक ले जाने की समस्या को बताये थे हमारी पीड़ा को समझने वाले पहले विधायक है। उनके पहल से आज सब्जी बाजार का उन्नयन कार्य चल रहा है।
19 दुकान के साथ ड्रेनेज़ सिस्टम
वार्ड 29 अंतर्गत माँ शीतला सब्जी मंडी में हो रहे उन्नय कार्य में बारिश का पानी न ठहरे इसके लिए ड्रेनेज़ सिस्टम बन रहा है। बाजार के भीतर वर्तमान में पसरा के हाईट ऊंचाई को करीब ढाई फिट ऊपर किया जायेगा। 1करोड़ 73 लाख की राशि से होने वाले कार्य में बाजार के किनारे 19 दुकान भी बनेंगे। बाजार आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग एरिया भी होगा। नये बनने वाले दुकानो से यहां का व्यापार भी बढ़ेगा।
इस दौरान सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पार्षद शिव नायक, गुड्डू यादव, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू मंडी बोर्ड के एसडीओ प्रवीण पाण्डेय उपस्थित रहे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…