• May 31, 2025

6 से 7 दशक पुराना है बाकलीवाल परिवार का राजनैतिक इतिहास कल धीरज के जन्मदिन को लेकर समर्थक

6 से 7 दशक पुराना है बाकलीवाल परिवार का राजनैतिक इतिहास कल धीरज के जन्मदिन को लेकर समर्थक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के पूर्व महापौर और लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल का कल एक जून को जन्म दिवस है। श्री बाकलीवाल के समर्थकों व दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा जन्म दिवस को यादगार मनाने उनके पद्मनाभपुर स्थित निजी आवास में जोरदार तैयारी की जा रही है। श्री बाकलीवाल के परिवार का राजनैतिक इतिहास वरिष्ठ नेता रहे स्व. मोतीलाल वोरा के राजनीति में कदम रखने से बहुत पहले का रहा है। शहर के लोग बताते है कि स्व.वोरा ने बाकलीवाल परिवार के सानिध्य में ही अपना राजनैतिक जीवन शुरू किया था।
पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के दादा स्व. मोहन लाल बाकलीवाल स्वतंत्रता सेनानी रहे है। 1937 में स्व.बाकलीवाल म.प्र. एवं बरार विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1951-52 में प्रथम आम चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद 1955 व 1962 के चुनाव में भी सांसद निर्वाचित हुए। इस बीच स्व.बाकलीवाल 1954 से 1967 तक दुर्ग पालिका के अध्यक्ष भी रहे। यही नहीं दुर्ग काउन्सिल के चेयरमेन दुर्ग नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सचिव हिन्दी साहित्य समिति के सदस्य रेल्वे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य इंटुक के संस्थापक अध्यक्ष नागपुर प्रान्तीय खंडेलवाल सभा व महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रहे। स्व.बाकलीवाल का भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहते हुए राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के साथ स्व.बाकलीवाल ने कई बार जेल की यात्रा भी की है। इसके बाद धीरज बाकलीवाल के बड़े पिता सूरजमल बाकलीवाल दुर्ग नगर पालिका के पार्षद रह चुके है। इसके साथ-साथ बड़े पिता घीसूलाल बाकलीवाल मंडी बोर्ड के सदस्य रहे है। इसके बाद परिवार में मदनलाल बाकलीवाल भी कांग्रेस के पार्षद रहे है। बाकलीवाल के परिवार के योगदान को आगे बढ़ाने का क्रम धीरज बाकलीवाल जारी रखे हुए है।
नगर निगम के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष रहने के साथ 20 वर्षो तक कांग्रेस पार्टी में महामंत्री व कोषाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके है। चेम्बर आफ कामर्स में जनरल सेके्रटरी रहने के साथ साथ पद्मनाभपुर दिगंबर जैन मंदिर कार्य समिति के सदस्य दिगंबर जैन महासमिति दिल्ली के सचिव जैन राजनैतिक क्षेत्र मंच के संभागीय अध्यक्ष व मोहनलाल बाकलीवाल फाउन्डेशन के कोषाध्यक्ष भी है। श्री बाकलीवाल सन 2000 से आज तक पच्चीस वर्षो से सक्रिय है। नगर निगम के महापौर के रूप में काम करते हुए श्री बाकलीवाल ने पूरे शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है। सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व व्यवहार कुशल होने के कारण शहर की जनता के साथ पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। शहर में श्री बाकलीवाल के समर्थकों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार हो गया है।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…