• June 2, 2025

ढीमर समाज के भवन में अतिरिक्त कक्ष, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

ढीमर समाज के भवन में अतिरिक्त कक्ष, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। परगना ढीमर समाज के भवन में विधायक निधि से अतिरिक्त कक्ष बना गया है। जिसका आज विधायक गजेन्द्र यादव ने समाज के वरिष्ठजनों के साथ लोकार्पण किये। सामाजिक भवन में नया कक्ष बनने से आयोजन और बैठक के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। विधायक गजेन्द्र से समाज के नागरिकों ने वार्ड भ्रमण के दौरान मांग किये थे जो सिर्फ छह माह में पूरी हो गई। इस दौरान उपस्थितजनों को विधायक गजेन्द्र ने समाज के विकास हेतु शासन द्वारा उनके उत्थान हेतु कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने जानकारी दिए।
लोकार्पण कार्यक्रम में सामाजिकगण को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की समाज का भवन उनके आर्थिक, सामाजिक एवं जनचेतना का केन्द्र होता है। भवन में शादी ब्याह, सामाजिक एवं सुख दुख के सभी प्रकार के आयोजन होंगे। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से अपील किये की समय समय समाज के सभी वर्ग के साथ बैठक कर समाज के लोगों के संवार्गीन विकास और प्रगति के लिए चर्चा करने भवन उपयोगी साबित होगा। उन्होंने समाज के युवक युवतियों से शिक्षा के क्षेत्र आगे बढ़ने प्रेरित किये। ढीमर समाज के पदाधिकारी द्वारा किये गए मांग सिर्फ छह माह में पूरी होने पर उन्होंने जोरदार स्वागत किये और सरकार का आभार जताये। समाज के विकास को लेकर चर्चा किये।
इस दौरान समाज के अध्यक्ष दासु ढीमर, सचिव राजकुमार ढीमर, जगमोहन ढीमर, दिलीप ढीमर, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, टूमन ढीमर, महेश सार्वा, किशोर अहिरवार सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…