• June 3, 2025

कृषि मंत्री नेताम ने विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को किया संबोधित, 7 चबूतरे और 3 भवन निर्माण की घोषणा

कृषि मंत्री नेताम ने विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को किया संबोधित, 7 चबूतरे और 3 भवन निर्माण की घोषणा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज दोपहर साजा विकासखंड के ग्राम बरगढ़ा में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री ने माँ सरस्वती के चित्र पर प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
मंत्री श्री नेताम ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “देशभर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना, वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना और किसानों की समस्याओं का समाधान करना है।
मंत्री श्री नेताम ने कहा, “इस अभियान में केंद्र और राज्य सरकार के कृषि वैज्ञानिक मिलकर दल बनाकर किसानों से संवाद कर रहे हैं। वे उन्नत और संतुलित कृषि की जानकारी किसानों को दे रहे हैं तथा किसानों से फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए सुझाव भी ले रहे हैं। यह अभियान किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जल सरक्षण संवर्धन की शपथ दिलाई ।
मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर 7 सेवा सहकारी समिति (सैगोना, खाती, कन्हेरा, भरदाकला, अकलवारा, घोटवानी और केहका) में चबूतरा निर्माण और 3 ग्राम (नवागांवकला, कोंगियाखुर्द और गाड़ाडीह) में भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने किसानों को कृषि सामग्री का वितरण भी किया।
विधायक ईश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा, “केंद्र और राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अभियान से किसानों को नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी मिल रही है। हमारे क्षेत्र के किसानों के लिए यह सुनहरा अवसर है।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा, “जिले के चारों विकासखंडों में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार रथ के माध्यम से कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी और मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 78 ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों से संवाद और उन्नत कृषि की जानकारी साझा की जा रही है।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, हमारी सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आप सभी से अनुरोध है कि इस अभियान का पूरा लाभ उठाएं, वैज्ञानिकों से संवाद करें और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय दोगुनी करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
उप संचालक कृषि मोरध्वज ने जिले में कृषि की स्थिति और किसान संबंधी जानकारी दी । कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, सरपंच श्री शेषनारायण, श्री राजेन्द्र शर्मा, जनप्रतिनिधि, किसान, ग्रामीणजन, कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…