• June 3, 2025

फिल्मों के जरिए जल संरक्षण का संदेश, बेमेतरा प्रशासन की नई पहल, जल-वन-जन थीम पर फिल्म प्रदर्शन, सत्यजीत रे की फिल्म ने मोहा मन

फिल्मों के जरिए जल संरक्षण का संदेश, बेमेतरा प्रशासन की नई पहल, जल-वन-जन थीम पर फिल्म प्रदर्शन, सत्यजीत रे की फिल्म ने मोहा मन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। बेमेतरा में जल शक्ति अभियान “कैच द रैन” के प्रभावी कियान्वयन हेतु “जल-वन-जन : एक प्राकृतिक बंधन अभियान” के थीम पर जल ग्रहण क्षेत्रों के प्रबंधन एवं संरक्षण हेतु पर्याप्त प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता के कार्य किए जा रहे है ।
*जिला प्रशासन द्वारा इसी के तहत आज स्थानीय छविगृह ( सिनेमाघर) में प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण पर आधारित जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन आदि का शॉट फ़िल्म का प्रदर्शन किया । इसमें विख्यात फ़िल्म निर्माता श्री सत्यजीत रे की फ़िल्म का भी प्रदर्शन भी दर्शकों देखने को मिला ।
जल शक्ति अभियान “कैच द रैन” के प्रभावी कियान्वयन हेतु “जल-वन-जन के तहत आयोजित फ़िल्म देखने खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, क्षेत्रीय विधायक श्री दीपेश साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू,पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल,अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजकर बोर्ड श्री प्रह्लाद राजकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, अध्यक्ष जनपद श्रीमती हेमा दिवाकर, अजय साहू, श्री राजेन्द्र साहू, जनप्रतिनिधि, सहित पत्रकारगण, अधिकारी-कर्मचारी ने देखी ।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…