• June 3, 2025

भंसुली चावल उत्सव का शुभारंभ, सरकार का संकल्प है कि कोई भी नागरिक भूखा न सोए: खाद्य मंत्री बघेल

भंसुली चावल उत्सव का शुभारंभ, सरकार का संकल्प है कि कोई भी नागरिक भूखा न सोए: खाद्य मंत्री बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम भंसुली (विधानसभा क्षेत्र नवागढ़) में आयोजित चावल उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में मंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प है कि कोई भी नागरिक भूखा न सोए। उन्होंने कहा कि यह चावल वितरण कार्यक्रम इस संकल्प की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस दौरान इच्छुक राशन कार्डधारियों को तीन माह का एकमुश्त राशन वितरित किया गया और योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
मंत्री श्री बघेल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून, जुलाई और अगस्त माह का चावल एक साथ आवंटित कर दिया गया है। राशन कार्डधारी नागरिकों को अपनी सुविधा के अनुसार एक माह या तीन माह का चावल एकसाथ उठाने का विकल्प उपलब्ध है। इसमें तीन माह का चावल एकमुश्त उठाने की कोई बाध्यता नहीं है।
अन्य राशन सामग्री जैसे शक्कर, नमक, चना एवं गुड़ का वितरण नागरिक आपूर्ति निगम के उपलब्ध स्टॉक के आधार पर प्रत्येक माह पृथक-पृथक आबंटन कर किया जाएगा।
मंत्री श्री बघेल ने बताया कि चावल उत्सव के दिन ही तीन माह के चावल का वितरण सुनिश्चित किया गया है। इस कार्य के लिए परिवहन और सुरक्षित भंडारण की व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो समय सीमा के भीतर राशन सामग्री का भंडारण और वितरण के बाद सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
ग्रामवासियों ने इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद श्रीमती हेमा दिवाकर, श्री अजय साहू,पंच,सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, खाद्य विभाग के अधिकारीगण, और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…