• June 3, 2025

हेल्थ मेले में दाई-बाबा दिवस का आयोजन 4 जून को

हेल्थ मेले में दाई-बाबा दिवस का आयोजन 4 जून को

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । राज्य शासन के निर्देशानुसार बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक बुधवार को होने वाले मेले के अंतर्गत 4 जून 2025 को दाई-बाबा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना हैं। प्रत्येक विकासखण्ड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर हेल्थ मेले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने कहा गया हैं। दाई-बाबा दिवस की थीम हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर रखी गई हैं। सीएचओ, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन के सहयोग से बच्चों को दादा-दादी या नाना-नानी को लेकर स्वास्थ्य मेले पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर बुजुर्गों के अनुकुल सुविधाएं बैठक व्यवस्था, छांव, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान बुजुर्गों के रक्तचाप, रक्तशर्करा, मोतियाबिंद व हड्डियों की जांच के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य व संज्ञानात्मक परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक बुजुर्ग के लिए स्वास्थ्य कार्ड, जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट, बीएमआई व सुझाव दर्ज होंगे। जिन बुजुर्गों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उन्हें कार्ड सत्यापन व रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ले जाकर डिजिटल हेल्थ आईडी (आभा आईडी) से लिंक किया जाएगा।

बेमेतरा जिला स्वास्थ विभाग द्वारा सीएमएचओ डॉ यशवंत ध्रुव व जिला स्वास्थ अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ ने जानकारी दी कि आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य हेतु तथा बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से दिनांक 04 जून 2025 को प्रत्येक बुधवार को आयोजित किये जाने वाले हेल्थ मेला में “दाई-बबा दिवस” का आयोजन जिला बेमेतरा के प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में व्यापक स्तर पर किया जाएगा , साथ ही जिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वय मित्र स्वास्थ्य परीक्षण कैंप / पेंशनर स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन भी किया जाएगा ,उक्त आयोजन का उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना है। जिस हेतु निम्न स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी। स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन (बी.पी. शुगर, नेत्र परीक्षण, हड्डियों की जांच, विशेष योगा शिविर,  मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग, टेलीमेडिसीन के माध्यम विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श, आयुष्यान कार्ड बनाया जाना, मोबाईल मेडिकल युनिट द्वारा उक्त 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग हेतु स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, आयुष चिकित्सक द्वारा आयुष पद्धति से मरीजों का उपचार, फिजियोथेरेपी सुविधा हेतु मरीजवार टाईम स्लॉट रोस्टर बनाना। जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजित किया जाएगा जिसमें आयुष डॉक्टर की सेवाएं फिजियोथैरेपिस्ट के साथ जरूरतमंद को समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक उपकरण प्रदाय किया जाएगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…