• June 5, 2025

स्वयं के कार्यकाल में हुए घपले घोटाले उजागर होने के भय से नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेसी पार्षद पेयजल संकट व साफ सफाई को बना रहे हैं मुद्दा,एमआईसी सदस्यों ने किया पलटवार

स्वयं के कार्यकाल में हुए घपले घोटाले उजागर होने के भय से नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेसी पार्षद पेयजल संकट व साफ सफाई को बना रहे हैं मुद्दा,एमआईसी सदस्यों ने किया पलटवार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग

नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष संजय कोवले व अन्य कांग्रेसी पार्षदों द्वारा अपने पूर्व के कांग्रेसी परिषद में हुए घपले घोटाले व नाकामी उजागर होने के भय से वर्तमान में जनता के प्रचंड आशीर्वाद से महापौर श्रीमती अलका बाघमार जी के नेतृत्व में काबिज परिषद के सदस्यो पर अपनी करनी छुपाने अनर्गल आक्षेप लगाए जाने पर नगर निगम महापौर परिषद के सदस्यो ने अलग अलग पलटवार कर उनके आरोपों पर करारा जवाब दिया है निगम की जल घर प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने कहा है कि महापौर श्रीमती अलका बाघमार जी की अगुवाई में महज तीन महीने के अल्प समय में शहर में हो रहे व्यवस्थित कार्य से दुर्ग नगर का स्वरूप बदल गया है और एमआईसी के सभी सदस्यों का भी विभागवार जिसमे साफ सफाई बिजली पानी जैसे मूलभूत कार्य सुव्यवस्थित रूप से दिखने लगा है इससे कांग्रेसी पार्षद क्षुब्ध हो रहे है क्योंकि उनके कार्यकाल में लोग एम आई सी सदस्यों तो दूर स्वयं उनके कांग्रेसी महापौर धीरज बाकलीवाल कही जनता के बीच स्मस्यायो के लिए घूमते नजर आते थे।
इस संबंध में जल गृह प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने नेता प्रतिपक्ष संजय कोवलेे के आरोपों पर करारा जवाब देते हुए सवाल किया है कि वे स्वयं बताए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अमृत मिशन के तहत शहर के सभी घरों में पानी पहुंचाने दिए 153 करोड़ की राशि खर्च करने के बाद भी आज कई वार्डो में पानी सप्लाई क्यों प्रभावित हो रही है महज दो से तीन वर्ष में नई पाईप लाईन वाल जैसे उपकरण खराब क्यों हो रही है जबकि वे स्वयं 5 साल जल विभाग की प्रभारी रहे है और ईन कार्यों का ज्यादातर ठेका लेकर कार्य उनके कौन से करीबी रिश्तेदार व कार्यकर्ताओ ने किया है।उन्हे यह भी याद रखना चाहिए की उन्ही के कार्यकाल में इसी शहर में लोगो को लगातार हफ्तो हफ्तों पानी के लिए तरसना पड़ता था लेकिन आज बेमौसम प्राकृतिक कारणों से हो रही विद्युत अवरोध या पूर्व के कार्यकाल में हुए खामियों व पुराने मोटर पंपों में खराबी के चलते भीषण गर्मी के दौर में बाधित हो रहे पानी सप्लाई पर नेता प्रतिपक्ष द्वारा लोगो को भ्रमित किया जा रहा है जबकि ईन लोगो के समय पानी सप्लाई प्रभावित होने पर कोई अपडेट भी नहीं मिलती थी लेकिन आज प्रतिदिन नल खुलने की जानकारी प्रसारित होने या प्रभावित होने की भी समय पर जनता तक सूचना मिलने से लोगो द्वारा की जा रही सराहना को पूर्व जलघर प्रभारी संजय कोवले पचा नही पा रहे है और उन्हें अब डर लगने लगा है कि कही उनके कार्यकाल में हुए गुणवत्ताहीन कार्य व खामियां सामने न आ सके इसलिए मौजूदा परिषद पर अनर्गल आरोप लगाकर लोगो को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।
वही लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने नेताप्रिपक्ष के आरोप पर जवाब देते हुए कहा है कि विगत पांच साल के कांग्रेसी कार्यकाल में केवल घोटाले व बंदरबाट हुआ है जनता जानती है की किस प्रकार सड़क के ऊपर सड़क बनाई गई गौरव पथ को तोड़कर कैसा घोटाला हुआ पूरे शहर अतिक्रमण की चपेट में था जिसे आज हटाकर व्यस्थित किए जा रहे है ये सब कांग्रेसियों को हजम नही हो रहा है बाजार विभाग प्रभारी चंद्रशेखर चंद्राकर ने नेता प्रतिपक्ष को पार्किंग घोटाला,गुमटी घोटाला का याद दिलाते हुए पूछा है कि उनके समय कैसे गरीबों का हक छीनकर कांग्रेसियों को दुकान मिल जाती थी स्वास्थ्य प्रभारी निलेश अग्रवाल ने नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेसी पार्षदों से प्रश्न करते हुए कहा है कि वे बताए उनके कार्यकाल में कब इस प्रकार महासफाई अभियान चलाया गया है जिसमे उनके महापौर व उनके परिषद के सदस्य वार्डो में जाकर स्वयं नाली के ऊपर हुए कब्जे तोड़कर सफाई करवाए है इसी प्रकार महापौर परिषद नरेंद्र बंजारे,ज्ञानेश्वर ताम्रकार,कांशीराम कोसरे,मनीष साहू,शिव नायक,लीलाधर पाल,श्रीमती शशि साहू,श्रीमती हर्षिका संभव जैन ने भी कांग्रेसी पार्षदों के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूछा है कि वे स्वयं मूल्यांकन कर बताए कि उनके पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के पांच साल के कार्यकाल व वर्तमान महापौर श्रीमती अलका बाघमार जी के तीन माह के अल्प समय के कार्यकाल दोनो में तुलना करे की जनता के बीच कौन ज्यादा समय दिया है स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…