• June 7, 2025

विद्युत की अघोषित कटौती से शहर की जनता परेशान, विद्युत विभाग के अफसर दे रहे है गैर जिम्मेदाराना जवाब-बाकलीवाल

विद्युत की अघोषित कटौती से शहर की जनता परेशान, विद्युत विभाग के अफसर दे रहे है गैर जिम्मेदाराना जवाब-बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शहर मे लगातार हो रही विद्युत की कटौती से जनता भारी परेशान है। पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से शहर के विभिन्न स्थानों में विद्युत की निरन्तर कटौती की शिकायत है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा कटौती बाबत कोई सूचना नहीं दी जा रही है। इस परिस्थिति में भीषण गर्मी के मौसम में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। विद्युत विभाग के इस रवैय्ये से क्षेत्र की जनता में भारी रोष है।
नगर निगम के पूर्व महापौर व शहर के लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल ने कहा कि विद्युत विभाग ने अपने-अपने जोन कार्यालय में शिकायतों के निराकरण के लिए दूरभाष की व्यवस्था की है और बकायदा शहर की जनता को इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया है लकिन शिकायत केन्द्रों में उपलब्ध टेलीफोन का रिसीवर बाहर टेबल में रखा रहता है और उपभोक्ताओं को नंबर इंगेज मिलता है। शिकायत दर्ज कराने के नाम पर जनता को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ती है। वही विभाग के बड़े अफसर अपना मोबाईल नहीं उठाते। कभी कभार भूलवश कोई अफसर यदि मोबाईल उठा लेता है तो उसके द्वारा कटौती के संदर्भ में संतोष जनक जवाब नहीं दिया जाता है। वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कूलर व पंखे की अनिवार्यता लगातार बना हुई है। लेकिन कटौती के कारण गर्मी के मौसम में भी जनता को राहत नहीं मिल पा रही है। बताया गया है कि कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं रहता मंगलवार को पद्मनाभपुर क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली बंद रही।
शिकायत के अनुसार बोरसी,न्यू आदर्श नगर, विद्युत नगर, आदर्श नगर, पोटिया, मीनाक्षी नगर, पद्मनाभपुर ,कसारीडीह, केलाबाड़ी, इंदिरा मार्केट, गांधी चौक, हटरीबाजार, सदर बाजार, गंजपारा, इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड, ग्रीन चौक, सिकोला भाठा, तितुरडीह, आदित्य नगर, कादम्बरी नगर, हरि नगर, आर्य नगर, मोहन नगर, शंकर नगर,पचरी पारा,पोलसाय पारा, ब्राम्हण पारा, नया पारा,गया नगर में लगातार अघोषित विद्युत की कटौती हो रही है। विद्युत की कटौती से पूरा शहर प्रभावित है।

धीरज ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन
कटौती बंद नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
नगर निगम के पूर्व महापौर और लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल ने विद्युत विभाग के अफसरों को विद्युत कटौती को लेकर ज्ञापन सौपा है। श्री बाकलीवाल ने कहा है कि बिजली की समस्या सीधे तौर पर शहर की जनता से जुड़ा विषय है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितो को लेकर गंभीर है। लगातार हो रही विद्युत की कटौती से पूरा शहर परेशान है। कटौती के विषय में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कारण नहीं बताया जा रहा है और न ही इस विषय में पूर्व में सूचना दी जा रही है। यह विद्युत विभाग की सरासर लापरवाही है। कांग्रेस के शासन काल में विद्युत कटौती पर प्रभावी नियंत्रण कायम था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्युत विभाग के अफसरों को कड़ा निर्देश दे रखा था लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश व शहर की जनता को कटौती से जूझना पड़ रहा है। श्री बाकलीवाल ने कहा है कि यदि विद्युत की कटौती पर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस घेराव के साथ उग्र प्रदर्शन करेगी। इस दौरान श्री बाकलीवाल के साथ कांग्रेस पार्षद दीपक साहू पूर्व पार्षद फत्तेसिंह भाटिया भोला महोबिया ज्ञानदास बंजारे आयुष शर्मा सहित अनेक लोग शामिल थे।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…