• June 7, 2025

स्कूल सफाई कामगारों को महंगाई के इस दौर में मिल रहा 3400 मानदेय, धरने पर बैठे

स्कूल सफाई कामगारों को महंगाई के इस दौर में मिल रहा 3400 मानदेय, धरने पर बैठे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ (शिक्षा विभाग) स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार माडले ने आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इस प्रकार जानकारी दी ,छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से 43,301 अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कार्यरत है, स्कूलों में केवल 2 घंटे काम करना निर्धारित निश्चित परंतु अधिकांश स्कूलों में चपरासी नहीं होने के कारण इनको पूरा दिन स्कूलों में काम करना पड़ता है, काम के एवज में केवल प्रति माह 3000 से 3400 मानदेय भुगतान किया जाता है, इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पाने वाले सफाई कर्मचारी कर्ज लेकर जीवन यापन करने को मजबूर है ,इसलिए वह अपनी स्थिति में सुधार लाने एकत्रित हुए, युक्ति युक्त कारण के तहत एक शाला को दूसरे शाला में समायोजन किया जा रहा है ऐसी स्थिति में स्कूल सफाई कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे, स्कूलों में 15 वर्ष सेवा देने के पश्चात आज अधिकांश कर्मचारियों का कहना यह है की उम्र 40 से 50 वर्ष हो चुकी है ,सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरने की उम्र भी पार हो चुकी है, ऐसी स्थिति में रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है और 10 /06 /2025 को रायपुर तूता धरना स्थल में एक दिवसीय धरना व ध्यान आकर्षण रैली करने की बात रखी। मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में 15/ 06/2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल इनके द्वारा किया जाएगा ऐसी जानकारी दी गई है। इनके आज का एकत्रीकरण तहसील कार्यालय बेमेतरा के सामने आयोजित हुआ था।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…