• June 7, 2025

वार्ड 19 की सड़क का होगा सीमेंटीकरण, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

वार्ड 19 की सड़क का होगा सीमेंटीकरण, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 19 में सीमेंटीकरण सड़क बनाने विधायक गजेन्द्र यादव ने महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, स्थानीय पार्षद व नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। विधायक के पहल से शहर के सभी कच्ची सड़कों को दुरुस्त करने और पानी निकासी हेतु नाली निर्माण का काम लगातार किया जा रहा है। नागरिकों के मांग अनुरूप विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति विष्णुदेव साय सरकार में मिल रही है।
क्षेत्र की जनता ने सड़क खराब होने के कारण आने जाने में हो रही समस्या से अवगत कराते हुए सीसी रोड की मांग किये थे, जिससे आवागमन बेहतर हो सके। विधायक गजेन्द्र यादव ने सड़क बनने की नागरिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा की मान. विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की पटरीपार वार्ड 19 में सीमेंटीकरण सड़क व नाली निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। क्षेत्र के विकास के लिए हम लगातार कार्यरत हैं। विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है। वार्ड को विकसित बनाने वार्डवासियों से संवाद कर क्षेत्र आवश्यकताओ पर चर्चा किया।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य कांशीराम कोसरे, ललिता सावित्री दमाहे, मनीष साहू, शेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर, मनीष साहू, वार्ड पार्षद रंजीता प्रमोद पाटिल, मनीष कोठारी, अरुण सिंह सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…