• June 8, 2025

संत कबीर साहेब जी के दोहे इंसान को नई प्रेरणा देते है: विधायक ललित चंद्राकर

संत कबीर साहेब जी के दोहे इंसान को नई प्रेरणा देते है: विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूआबांधा में पनिका मानिकपुरी समाज द्वारा आयोजित सदगुरु कबीर साहेब प्रकट उत्सव समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर सदगुरु कबीर साहेब जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। और कहा
सदगुरु कबीर साहेब जी के उपदेश आज भी समाज को सत्य, समानता और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके विचार मानव कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हमें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा संत कबीर अंधविश्वास, ढोंग, पाखंड और व्यक्ति पूजा के कट्टर विरोधी रहे। संत कबीर दास जी समाज में फैले आडम्बरों के सख्त विरोधी थे। उन्होंने लोगों को एकता के सूत्र का पाठ पढ़ाया। वे लेखक और कवि थे। उनके दोहे इंसान को जीवन की नई प्रेरणा देते थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में मानव को एक समान रहने और सद्भाव बनाने का प्रयास किया। सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव सेवा में व्यतीत किया और अपने जीवन के अंतिम समय तक इसी प्रयास में लगे रहे। संत कबीर दास ने अपना पूरा जीवन काशी में बिताया लेकिन जीवन का अंतिम समय मगहर चले गए थे। ऐसा उन्होंने मगहर को लेकर समाज में फैले अंधविश्वास को खत्म करने के लिए किया था। मगहर के बारे में कहा जाता था कि यहां मरने वाला व्यक्ति नरक में जाता है। कबीर दास ने इस अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए मगहर में ही 1518 में देह त्यागी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू जी,महामंत्री दशरथ साहू,अशोक यादव,जग्गू यादव,संतोष दास मानिकपुरी, बीरबल दास मानिकपुरी, अमर दास मानिकपुरी, रंगदास जी,गुलाबदास, मोहन दास, दिनेश दास, नरेश दास, राजा नंद दास जी समेत समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…