• June 10, 2025

सुकमा में माओवादियों का क्रूर हमला, ASP आकाश राव की शहादत पर अरुण वोरा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सुकमा में माओवादियों का क्रूर हमला, ASP आकाश राव की शहादत पर अरुण वोरा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार सुबह माओवादियों द्वारा किए गए प्रेशर IED विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपंजे शहीद हो गए, जबकि दो अन्य सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हमला कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा गांव के समीप उस समय हुआ, जब ASP गिरिपंजे माओवादी बंद से पहले क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहीद ASP आकाश राव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा,
“इस हृदयविदारक खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। आकाश राव जी की शहादत को शत-शत नमन करता हूं। वे मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए—यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।”

वोरा ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने IED धमाके में घायल दो अन्य पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

“घायल जवानों की सेवा और सुरक्षा का दायित्व अब हमारा है। सरकार को चाहिए कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा और संबल प्रदान करे,” उन्होंने कहा।

वोरा ने यह भी कहा कि बस्तर जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाना अब अत्यंत आवश्यक है।

इस हमले के बाद प्रदेश भर में सभी वर्गों से शहीद को श्रद्धांजलि व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…