• June 10, 2025

दुर्ग में 12 जून को होगा लोकतंत्र का प्रदर्शन, कांग्रेस निकालेगी संविधान बचाओ रैली

दुर्ग में 12 जून को होगा लोकतंत्र का प्रदर्शन, कांग्रेस निकालेगी संविधान बचाओ रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 12 जून (गुरुवार) को आयोजित की जाने वाली ‘दुर्ग विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों को लेकर आज राजीव भवन दुर्ग में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की रणनीति, जनजागरण अभियान और सभी मोर्चों की सहभागिता पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता *पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा:* “हमारा संविधान 75 वर्षों से भारत के हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता आया है। आज जब उस संविधान के मौलिक सिद्धांतों को ही मिटाने की कोशिश की जा रही है,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खत्म की जा रही है, संसद को कमजोर किया जा रहा है, और संस्थाओं को सरकार की कठपुतली बनाया जा रहा है,तब हर जागरूक नागरिक का फर्ज़ है कि वो सड़कों पर उतरकर आवाज़ उठाए। यह रैली सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की रैली है।”

वहीं *पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने कहा:* “संविधान केवल एक किताब नहीं, यह देश की आत्मा है। इसी ने हमें अधिकार दिए, समानता दी, और न्याय का रास्ता दिखाया। आज जब इसे नष्ट करने की साजिशें चल रही हैं, तब हमारा एकजुट होना और जनता को इसके लिए जागरूक करना सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है।”

बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, पूर्व महापौर धीरज बकलीवाल, प्रदेश सचिव अयूब खान, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह, प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा, प्रीतम देशमुख, मोहित वाल्दे, बृजमोहन तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में तय हुआ कि 12 जून को सुबह 11 बजे राजीव भवन से रैली की शुरुआत होगी, जिसमें कांग्रेस के सभी संगठन—महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित अन्य कांग्रेस के प्रकोष्ठ संविधान रैली में भी अपना सक्रिय योगदान देकर सफल बनाएंगे ।


Related News

स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल एवं मकानसूचीकरण 1 से 30 मई तक

स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल एवं मकानसूचीकरण 1 से 30 मई तक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2026 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण…
दुर्ग संभाग में एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमीनार का सफल आयोजन, 92 न्यायिक अधिकारियों ने की सहभागिता

दुर्ग संभाग में एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमीनार का सफल आयोजन, 92…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा जिला न्यायालय, दुर्ग में दुर्ग संभाग के…
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1,50,000 तक कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1,50,000 तक कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…