• June 10, 2025

केदारनाथ यात्रा के दौरान दुर्ग के युवक विजय भारद्वाज की मौत

केदारनाथ यात्रा के दौरान दुर्ग के युवक विजय भारद्वाज की मौत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । जवाहर नगर निवासी एवं जीएसटी कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ विजय सिंह भारद्वाज 34वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 11 जून को प्रात: 11 बजे उनके निवास स्थान से हरनाबांधा मुुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। वे ट्रेज़री आफिसर मुकुंद सिंह भारद्वाज के पुत्र एवं शिक्षक नगर निवासी संजय सिंह, ईश्वर सिंह राजपूत के भतीजे थे। बता दें कि विजय सिंह भारद्वाज अपने मित्रों के साथ 9 जून को केदारनाथ धाम उत्तराखंड दर्शन के लिए गए हुए थे। बाबा के दर्शन के पश्चात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें ईलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर उत्तराखंड से एयर प्लेन में 10 जून को देर रात जवाहर नगर दुर्ग पहुंचेगा। तत्पश्चात 11 जून उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्व. विजय सिंह भारद्वाज के निधन पर शिक्षक नगर युवा विकास समिति, जवाहर नगर गृह निर्माण समिति, राजपूत समाज के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा शोक व्यक्त किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद राजपूत परिवार में मातम का माहौल पसरा हुआ है। लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बांधने लगातार उनके घर पहुंच रहे है।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…