• June 13, 2025

दिल्ली में नरेन्द्र दुर्ग में गजेन्द्र, काम करने का अंदाज एक समान विधायक के जन्म दिन को एतिहासिक बनाने की जोरदार तैयारी

दिल्ली में नरेन्द्र दुर्ग में गजेन्द्र, काम करने का अंदाज एक समान विधायक के जन्म दिन को एतिहासिक बनाने की जोरदार तैयारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली में नरेन्द्र दुर्ग में गजेन्द्र का नारा सबसे ज्यादा चर्चित रहा है। वर्तमान में यह सार्थक रूप में परिणित होकर सबके सामने है। नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने है और दुर्ग में गजेन्द्र यादव एतिहासिक जीत दर्ज करके विधायक निर्वाचित हुए है। इस नारे के साथ दोनों नेताओं के काम करने के तौर तरीकों में समानता की झलक दिखाई देती है।
यहां गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र के सबसे बड़े नेता है। इन्होंने प्रधान सेवक बनकर राष्ट्रीय हित में कई ऐसे बड़े काम किए है जिन्हे गिना पाना मुश्किल है। प्रधानमंत्री ने ऐसे बड़े कार्यो को प्राथमिकता दी है जिसका लाभ एक साथ लाखों करोड़ों लोगों को मिल रहा है। इसी तर्ज पर दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेन्द्र यादव प्रधानमंत्री की कार्यशैली से सीख लेते हुए दुर्ग शहर में विकास ऐसे बड़े कार्यो को पूरा करने का संकल्प लेकर काम कर रहे है। जिसका लाभ एक साथ हजारों लाखों लोगों को मिलने की संभावना है।
विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से गया नगर वार्ड क्रमांक 4 में लगभग दो करोड़ रूपये की लागत से एक सर्वसुविधा युक्त मांगलिक भवन बनने जा रहा है। जिसका लाभ आसपास में निवासरत हजारों लोगों को मिलेगा। इसके साथ साथ पटरी पार क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की खेल प्रतिभाओं को उभारने उरला में एक करोड़ 98 लाख की लागत से ख्ेाल मैदान बनाया जा रहा है। विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग में नालंदा परिसर खुलवाने की भी स्वीकृति दिला दी है। नालंदा परिसर एक आधुनिक लायबे्ररी है जिसमें आई.टी.एम.टेक. के साथ उच्च शिक्षा हासिल करने विद्यार्थियों को मदद मिलेगी। इसके लिए उन्हे दूसरे प्रदेशों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अतिरिक्त विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग में आई.टी. पार्क की भी योजना बनाई है। यह बड़ा प्रोजेक्ट है इसके स्थापित होने के बाद उच्च शिक्षित लोगों को रोजगार का लाभ यही मिलेगा। देश व विदेश की सारी साफ्टवेयर कंपनियों का आफिस दुर्ग में भी रहेगा। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। सिटी क्लब में स्वीमिंग पुल का कार्य भी प्रगति पर है। शिक्षा खेल रोजगार व समाज के हित से जुड़े कार्यो को शुरू करवाकर श्री यादव ने बता दिया है कि वे जन सेवक बनकर लंबी पारी खेलने का इरादा रखते है। श्री यादव शहर की जनता की बुनियादी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से प्रतिदिन कर रहे है। इस तरह का काम अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं कर पाया है। विधायक गजेन्द्र यादव वर्तमान में दुर्ग शहर के सबसेह्य लोकप्रिय नेताओं में से एक है।
15 जून रविवार को है जन्मदिन
दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक गजेन्द्र यादव का 15 जून रविवार को जन्मदिन है। श्री यादव के समर्थको द्वारा उनके जन्म दिवस को यादगार व एतिहासिक बनाने के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है। 15 जून रविवार को श्री यादव आनंद मंगलम में शाम 7 बजे रूद्राभिषेक करेगें इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष केबिनेट मंत्रीगण विधायक अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पूरे शहर की जनता को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले विधायक श्री यादव अपने निवास व कार्यालय में बधाई देने वालों का अभिनंदन करेगें। श्री यादव को सबसे कम उम्र में पार्षद बनने का भी गौरव हासिल है जमीन से उपर उठकर पार्षद से विधायक बनने का सफर उनकी बड़ी उपलब्धि रहा है स्वाभाव से सरल सहज व मिलनसार श्री यादव का व्यवहार आज भी पहले के जैसा है बिना किसी भेदभाव के सब की बातों को सुनना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना श्री यादव की दिनचर्या में शामिल है।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…